Saturday, July 27, 2024
spot_img

डीएम ने किया तहसील मनकापुर का औचक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम ने किया तहसील मनकापुर का औचक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

JOIN

नवाबगंज।जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने तहसील मनकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था एवं उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, तहसीलदार न्यायिक न्यायालय, संग्रह कार्यालय, निर्वाचन कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, भूलेख कंप्यूटर खतौनी कार्यालय सहित तहसील के सभी कार्यालयों एवं अन्य सभी ऑफिसों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित उप जिलाधिकारी मनकापुर आकाश सिंह, तहसीलदार पैगाम हैदर व तहसील अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि तहसील परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही कार्यालय में रखे सभी फाइलों का रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, तथा कंप्यूटर खतौनी कक्ष में पहुंचकर वहां पर कर्मचारियों से सभी जानकारियां ली और निर्देश दिए कि यहां पर आने वाले आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े उनके समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनकापुर, तहसीलदार मनकापुर पैगाम हैदर, नायब तहसीलदार अमित यादव सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति