Friday, April 19, 2024
spot_img

प्रदर्शन कर स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंका

प्रदर्शन कर स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंका

JOIN

नवाबगंज। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री द्वारा श्री राम चरित मानस को लेकर दिये गए अभद्र बयान पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम जनमानस की नाराजगी के साथ ही विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा उनके विवादित बयान को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी पूर्व मंत्री अपने बयान और बड़बोलेपन को लेकर लगातार ट्रोल किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कस्बे के कोल्ड स्टोर चौराहे पर सक्रिय हिंदूवादी संगठन विश्व सनातन महासंघ के द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंक कर जमकर प्रदर्शन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिंह की अगुवाई में संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपनी कुत्सित विचारधारा से प्रेरित होकर हमारे पवित्र धर्म ग्रंथ के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की है जो अक्षम्य है। राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा अनिल सिंह ने कहा कि जब तक पूर्व मंत्री अपना बयान वापस लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तब तक संगठन के द्वारा पूरे देश में प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
प्रदर्शन में हेमंत शुक्ला, विवेक त्रिपाठी, रमेश पांडेय, रज्जू सिंह, अमरेंद्र सिंह सोनू, अभय सिंह, रमन पांडेय, राहुल सिंह, ने गांधी विद्यालय मैदान पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए कोल्ड स्टोर चौराहे पर आकर जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले पर जूता मारा।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति