Friday, May 17, 2024
spot_img

गोंडा को विकास की कई सौगात देंगे सीएम योगी


1689.46 करोड़ की कुल 422 विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोण्डा को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम योगी यहां 1689.46 करोड़ की लागत वाली कुल 422 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 1158.13 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का सीएम लोकार्पण करेंगे, जबकि 531.32 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इस परियोजनाओं के माध्यम से सीएम योगी प्रदेश में तीव्र गति से चल रहीं विकास परियोजनाओं को और आगे बढ़ाएंगे। वहीं गोण्डा भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

JOIN



👉पीडब्ल्यूडी की सर्वाधिक परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

सीएम योगी जिन विभागों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें सर्वाधिक 472.19 करोड़ की 130 परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग (सड़क) से जुड़ी हुई हैं। इसके अतिरिक्त 215.58 करोड़ की 75 परियोजनाएं नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से संबंधित हैं। वहीं, चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत 281.71 करोड़ रुपए की परियोजना का लोकार्पण होगा। यही नहीं, लोक निर्माण विभाग (सेतु) की 112.83 करोड़ की एक परियोजना भी यहां लोकार्पित होगी। इसके अलावा, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, कारागार विभाग, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग और पंचायती राज विभाग की विभिन्न परियोजनाओं को सीएम योगी हरी झंडी दिखाएंगे।



👉इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

इसके साथ ही सीएम योगी 531.32 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें भी सर्वाधिक 68 विकास परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग (सड़क) से संबंधित हैं, जिसकी कुल लागत 310.14 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग (सेतु) की 102.36 करोड़ रुपए की 6 परियोजनाओं का भी शिलान्यास होगा। इसके अलावा पशुपालन, समाज कल्याण, कारागार, नगर विकास, उद्यान विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन और पंचायती राज विभाग की भी विभिन्न परियोजनाओं की सीएम योगी शुरुआत करेंगे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति