Saturday, July 27, 2024
spot_img

जनपद के 5 ग्राम पंचायतों में बाल श्रम जागरूकता अभियान चलाया गया

55 / 100

जनपद के 5 ग्राम पंचायतों में बाल श्रम जागरूकता अभियान चलाया गया

गोंडा। विगत दिवस विकास खंड कटरा बाजार के 5 ग्राम पंचायतों में नया सवेरा योजना के अंतर्गत श्रम विभाग के तत्वावधान में जागरूकता अभियान संचालित किया गया। नया सवेरा योजना के तहत पूर्व से आच्छादित 5 ग्राम पंचायतों बिरवा, जमथरा, महापरा, पैड़ी बरा और शाहजोत में श्रम विभाग, पुलिस विभाग और एवं चाइल्डलाइन के संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किए गए अभियान के दौरान सत्यापन के साथ-साथ ग्रामवासियों को बाल श्रम के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि नया सवेरा योजना के अंतर्गत 5 ग्राम पंचायतों बिरवा, जमथरा, महापारा, पैड़ी बरा और शाहजोत जिनको बाल श्रम से मुक्त कराने के लिए निरंतर बाल श्रम अभियान एवं जन जागरण कार्यक्रमों का संचालन कर बालश्रम से मुक्त कराया जा चुका है। ग्राम पंचायतों में एम आर संचालित किए गए अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित द्वारा दुकानदारों को बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। डीटीआरपी नया सवेरा चंद्रेश यादव ने ग्रामवासियों को प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। चाइल्डलाइन जिला समन्वयक आशीष मिश्रा ने मौजूद ग्रामवासियों को चाइल्डलाइन हेल्प नंबर 1098 के बारे में लोगो को जागरूक किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राम प्रसाद, कांस्टेबल रामजीत यादव और महिला आरक्षी नीलम भी मौजूद रहे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति