Saturday, July 27, 2024
spot_img

क्रय-विक्रय समिति के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए सूर्यलाल दूबे

64 / 100

क्रय-विक्रय समिति के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए सूर्यलाल दूबे

नवाबगंज। वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यलाल दूबे निर्विरोध रूप से सहकारी क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं सुरेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। गुरूवार को सहकारी क्रय-विक्रय समिति का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव में सूर्यलाल दूबे के विरूद्ध अन्य कोई नामांकन नहीं हुआ और वह निर्विरोध रूप से अध्यक्ष बनाये गये। श्री दूबे कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं और कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र प्रताप सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दूबे ने कहा कि सहकारी क्रय-विक्रय समिति का भवन जर्जर हो चुका है जिसका जीर्णोद्धार उनकी पहली प्राथमिकता है साथ ही समिति से जुड़े किसानों के हितों का ध्यान रखा जायेगा। इस मौके पर मनकापुर भाजपा विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य बाबूलाल शास्त्री, मंडल अध्यक्ष पिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश शुक्ला, पप्पू सिंह, आनंद दूबे, सचिव मनोज सिंह उपस्थित रहे। सूर्यलाल दूबे के अध्यक्ष बनने पर उन्हें भाजपा विधायक रमापति शास्त्री, प्रेम नारायण पांडे, प्रधान प्रतिनिधि संजय दूबे, रवि श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह उर्फ गिंडू सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

ALSO READ

15 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर कुलपति ने केन्द्राध्यक्षों के साथ की बैठक

Hotels in Ayodhya, India – Half-Price Hotels. Book now.

JOIN

www.booking.com/Ayodhya/Hotels

Top 10 Ayodhya Hotels – Best Ayodhya Hotels.

www.top10hotels.com/Ayodhya Hotels

Ayodhya India – Top 10 Hotels (Ayodhya)

www.tripadvisor.in

यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे और शूटर को एनकाउंटर में किया ढेर

चार साल में होगा ग्रेजुएशन,UGC ने जारी किया करीकुलम

UP NIKAY CHUNAV : सपा ने जारी किए मेयर प्रत्याशी सूची

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति