Saturday, July 27, 2024
spot_img

जमीन का एक टुकड़ा बना छह मौत की वजह, उग्र भीड़ ने मचाया मौत का तांडव

जमीन का एक टुकड़ा बना छह मौत की वजह, उग्र भीड़ ने मचाया मौत का तांडव

JOIN

देवरिया। देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या हो गई। पहले एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की जाती है। उसके बाद प्रतिशोध में गांव की भीड़ आरोपी परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ती है। उन्होंने एक लाइन से पूरे परिवार को दर्दनाक मौत दे दी।

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह भूमि के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई। धारदार हथियार और असलहों से लैश लोगों ने पति-पत्नी, दो बेटी, एक बेटे को मार डाला। जबकि एक बेटा गंभीर रुप से घायल है।बताया जा रहा है कि रुद्रपुर कोतवली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है।

जिसका विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में चला आ रहा है। इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी।सुबह विवादित भूमि पर प्रेम गए थे और इसी बीच सत्य प्रकाश से विवादित भूमि को लेकर बहस हो गई। देखते ही धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए।

यहां असलहे से लैश लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। भीड़ घर में घुस गई और उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10), बेटा गांधी (15) और की हत्या कर दी। जबकि अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बवाल की सूचना पर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति