Saturday, July 27, 2024
spot_img

अज्ञात कारणों से लगी आग से 40 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

55 / 100

अज्ञात कारणों से लगी आग से 40 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

भेलसर(अयोध्या) रूदौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मीनापुर फगौली में अज्ञात कारणों से लगी आग से 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।आग की खबर से आसपास के कई गांवो में अफरातफरी मच गई।सैंकड़ों की संख्या में पहुँचे ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे।सूचना पर पहुचे शुजागंज चौकी प्रभारी विनय यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


सुजागंज चौकी प्रभारी विनय यादव ने बताया कि फायर बिग्रेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।जिनमे करीब एक दर्जन लोगों के खेत में लगी गेहूं की फसल जल गई है जिनमें साहब बक्स पुत्र राम भरोसे,विजय कुमार पुत्र राम तेज,राहुल पुत्र माता प्रसाद,बच्चू लाल पुत्र हौसला प्रसाद,शिव प्रसाद पुत्र बेचू,प्रदीप पुत्र सुमिरन,रामनिवास पुत्र फली,प्रहलाद पुत्र बद्री,गोपाल पुत्र सदन व रामपाल पुत्र सदन आदि लोगो का गेंहू जल गया है।इस संबंध में तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करा कर अहोतिक सहायता राशि दी जाएगी।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति