Saturday, July 27, 2024
spot_img

छात्राओं को नहीं है डरने की जरूरत – उपनिरीक्षक महिमा पांडेय

छात्राओं को नहीं है डरने की जरूरत – उपनिरीक्षक महिमा पांडेय

नवाबगंज। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति 4 के तहत महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी महिमा पांडेय स्कूलों में छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उनको जागरूक कर रहीं हैं। मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं को आपातकालीन सेवा, यौन उत्पीड़न, चाइल्ड लाइन, एंबुलेंस सेवा, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताने के साथ-साथ स्कूलों में खेल-कूद प्रतियोगिता कराकर छात्राओं को पुरस्कृत भी कर रही हैं। महिला आरक्षी सुमन यादव, रोशनी कुमारी व फिरदौस खान आत्मरक्षा के उपाय बताने का काम कर रही हैं। जागरूकता के दौरान उपनिरीक्षक महिमा पांडेय ने स्लोगन के माध्यम से छात्राओं को बताया।
अबला नहीं अंगार हूं मैं, वज्र का प्रहार हूं मैं।
सकल हूं साकार हूं मैं, शक्ति का अवतार हूं मैं।
इस श्रृष्टि का विस्तार हूं मैं।

JOIN



नहीं सहना किसी का अत्याचार, महिला सशक्तिकरण का है यही अधिकार

सरयू घाट चौकी प्रभारी शिवलखन सिंह ने छात्राओं से कहा किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शक्ति दीदी टीम तुरंत पहुंचेगी।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति