Tuesday, March 19, 2024
spot_img

उत्तर प्रदेश में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज,इस तारीख को तेज बारिश और गिरेंगे ओले

यूपी में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज,इस तारीख को तेज बारिश और गिरेंगे ओले

JOIN

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और प्रदेश के सभी जिलों में तापमान बढ़ने लगा है।बीते दो दिनों से सुबह आठ बजे से धूप लोगों को परेशान करने लगी है।दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा भी दिखाई देने लगा है।

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 1 और 2 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ेगा, जिससे लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिर सकते है।तेज बारिश के कारण तापमान गिरने का असर 5 अप्रैल तक रहेगा।

इस बीच आज बुधवार लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।प्रदेश के दूसरे जिलों की बात करें तो वाराणसी इलाहाबाद झांसी और आगरा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।इलाहाबाद झांसी और आगरा सबसे गर्म रहने वाले हैं।बरेली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि दो दिन बाद जब मौसम में बदलाव होगा तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में गिरावट होगी,जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और एक बार फिर तेज हवाएं भी चलेंगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 1 और 2 अप्रैल को मौसम बिगड़ने के साथ लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति