Friday, March 29, 2024
spot_img

अच्छे नेतृत्व और अच्छी नीतियोंं वाली सरकार पर करेंगे वोट की चोट

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इलेक्शन स्टडी सेल की ओर से कराए जा रहे पोलिंग सर्वें के अंतर्गत द‌ेवरिया सदर में सर्वे कराया गया। जहां, 20 सदस्यीय टीम ने गौरीबाजार, इटवा, सिरजम, बैतालपुर, खरजरवा, रामगुलाम टोला, पिपरपाली समेत 25 बूथों पर लिकर्ट विधि से मतदाताओं के मन की बात को जानने का प्रयास किया।
सर्वे के दौरान मतदाताओं ने उसी पार्टी को चुनने का संकेत दिया है, जिसमें अच्छा नेतृत्व और अच्छी नितियां हो। सेल के कोआर्डिनेटर डॉ अमित उपाध्याय और को कोआर्डिनेटर डॉ मीतू सिंह और डॉ राजू गुप्ता के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम ने सुबह 10 बजे से अपना सर्वे कार्य प्रारंभ किया। जो, शाम सात बजे तक चला। पोलिंग सर्वे के लिए इलेक्शन स्टडी सेल ने लिकर्ट वि‌धि से 43 प्रश्न तैयार किए हैं। चुुनाव के अहम मुद्दे , राजनीतिक नेेतृत्व के प्रति मतदाताओं की संवेदनाएं, पॉलिटिकल एजेंडा, चुनावी घोषणा पत्र पर रिपोर्ट तैयार की। फाजिलनगर विधानसभा में 1 मार्च को पोलिंग सर्वे कराया जाएगा। बता दें कि कुलपति प्रो राजेश सिंह के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इलेक्शन स्टडी सेल की स्थापना की गई है। सेल की ओर से विधानसभा चुनाव में गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, देवरिया सदर और फाजिलनगर सीट का पोलिंग सर्वे कराया जा रहा है। इसका प्रकाशन सात मार्च के बाद किया जाएगा।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति