Wednesday, April 17, 2024
spot_img

गोण्डा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

68 / 100

गोण्डा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, एमए, एमएससी व एमकाॅम की परीक्षा में शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने प्रथम पाली में परीक्षा नियंत्रक उमानाथ व विशेष सचलदल के साथ गोण्डा जनपद के विभिन्न केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। जिसमें नवीन चन्द्र तिवारी महाविद्यालय, गोण्डा में परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो0 सिंह ने राजा देवी बक्श सिंह अवधराज सिंह महाविद्यालय, डुमरियाडीह, श्रीराम तीर्थ मिश्र स्मारक महाविद्यालय, इथियाटोक व एलबीएस पीजी कालेज का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने सीसीटीवी कैमरे के संचालन को परखते हुए परीक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। इसके अतिरिक्त कुलपति ने सीटिंग प्लान के साथ छात्रों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश प्रदान किया। मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय की दोनों पालियों की विभिन्न विषयों की परीक्षा में 46746 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए सचलदल द्वारा कई केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।

https://www.ayodhyalive.com/11906-2/

https://www.voiceofayodhya.com/?zx=3af75ad7f53b7059

informationayurvedic

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://amzn.to/38AZjdT

Hi Friends, This is my YouTube Channel. Please Subscribe,LIKE, COMMENT and Support this Youtube Channel

अयोध्यालाइव समाचार – YouTube

JOIN

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति