Friday, April 19, 2024
spot_img

वेद विधायक हैं फिर भी वाहन नहीं, सोशल मीडिया से भी दूर 

अयोध्या । अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दाखिल शपथ पत्र में कहा है कि खिलाफ न तो उनके और न ही पत्नी के खिलाफ कोई अपराध पंजीकृत है और न ही कोई वाहन है। चल संपत्ति के रूप में उनके पास 3 लाख 10 हजार नकद, तीन बैंकों के सात खातों में कुल 70706 रूपये , 4 लाख 60 हजार का आभूषण, 70 हजार की लाइसेंसी रिवाल्वर, 4 लाख का फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक उपकरण तथा ऑटो की दो फर्म में 22,32,000 और एक ट्रस्ट में 35 लाख और पत्नी नरवेदा के पास ढाई लाख नकद , दो बैंक के चार खातों में 66708 रूपये जमा, 11  लाख 60 हजार का सोने चांदी का आभूषण, 2 लाख 80 हजार का फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक उपकरण तथा ऑटो की दो फर्म में 22 ,32 ,000 और एक ट्रस्ट में 15  लाख 35 हजार का निवेश है। पति और पत्नी के पास कोई बीमा पॉलिसी तथा बचत में निवेश नहीं है।  उन्होंने वर्ष 2020-21 में 1372600 और पत्नी ने 670770 की आयकर विवरणी दाखिल की है।  बीएससी पास वेदगुप्ता के पास अचल सम्पत्तियों के मामले में 263667 रूपये से खरीदी सम्पत्ति 4416666 विकास व निर्माण लागत के साथ वर्तमान बाजार कीमत 4 करोड़ पाँच लाख है। साथ ही बैंक व वित्तीय संस्थानों से 12 लाख 86 हजार 50 रूपये का ऋण है। वहीं पत्नी नर्वेदा के पास 18333 से खरीदी सम्पत्ति, दो लाख निर्माण व विकास लागत के साथ वर्तमान बाजार कीमत 13 लाख की सम्पत्ति है। कोई ऋण नहीं लिया है। वहीं इनके पास 74 लाख 47 हजार 206 रूपये और पत्नी के पास 55 लाख 23 हजार 708 रूपये की चल सम्पत्तियाँ हैं। पत्नी ने कोई ऋण नहीं लिया है। न ही दोनों के पास कोई सरकारी अथवा अन्य बकाया है।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति