Friday, March 29, 2024
spot_img

उत्तर प्रदेश चुनाव- भाजपा ने जारी किया लोक कल्याण संकल्प पत्र, प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प

लखनऊःउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान का प्रचार समाप्त होने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र यानी जन कल्याण संकल्प पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे और उन्होंने पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में घोषणा पत्र को जारी किया। पहले यह संकल्प पत्र रविवार को जारी किया जाना था लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का लोक कल्याण संकल्प पत्र केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना भाजपा के लोक कल्याण संकल्प को जारी किया।लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि प्रदेश के हर जिले में आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिकल कालेज स्थापित होंगे। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाएं एक निश्चित समय में प्राप्त हों, इसकी गारंटी देने वाला कानून लाया जाए। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि अयोध्या में श्री राम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों एवं धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय को स्थापित किया जाएगा। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि बहन-बेटियों से लव जिहाद करने वालों को कम से कम 10 साल की सजा और एक लाख के जुर्माना किया जाए। जिससे इस कुकत्य को करने से पहले कोई भी एक हजार बार सोचे।

JOIN

बीजेपी के घोषणापत्र में किसानों के लिए क्या

– किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
– 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना
– 25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन
– आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़
– गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान

बीजेपी के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए क्या

– कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी
– उज्जवला के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर
– कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार
– गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद
– मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़
– हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन
– 3 नई महिला बटालियन
– सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में CCTV कैमरे और 3000 पिंक पुलिस बूथ
– 5 हजार करोड़ की लागत से अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत
– UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी
– 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
– महिला एथलीटों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद

रोजगार, स्वास्थ्य पर घोषणापत्र में क्या

– हर परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देंगे
– प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियां भरने के लिए प्रतिबद्ध
– प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग
– 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन बांटेंगे
– प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान
– लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे
– प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र
– MBBS की सीटें दोगुना
– 6000 डॉक्टर और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति

घोषणापत्र के अन्य बड़े ऐलान – 

– सभी 18 मंडलों में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन यूनिट स्थापित करेंगे
– मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर अत्याधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर
– लव जेहाद पर 10 साल की जेल और 1 साल का जुर्माना 
– मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे
– प्रत्येक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क
–  5 विश्व स्तरीय एक्जीबिशन और अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाएंगे
– 3 अत्याधुनिक डाटा सेंटर पार्क
– कानपुर में मेगा लेदर पार्क
– 10 लाख रोजगार और स्वरोजगार के मौके दिए जाएंगे
– बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना
– वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट में रोप-वे सेवा
– 2000 नई बसों के माध्यम से सभी गांवों में बस की सुविधा
– पूरे प्रदेश में अन्नपूर्णा कैंटिन
– काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो
– मछुआरा समुदाय के लिए नदियों के पास लाइफ गार्ड की नियुक्ति
– राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना
– ईडब्लूएस कल्याण बोर्ड का गठन
– सभी निर्माण श्रमिकों को मुफ्त जीवन बीमा
– दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों का पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह
– महर्षि वाल्मीकि का चित्रकूट में, संत रविदास का बनारस में, निषादराज गुह्रा का श्रृंग्वेरपुर में और डॉ भीम राव अम्बेडकर की स्मृति में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति