Saturday, April 20, 2024
spot_img

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्मिकों के 50 प्रतिशत साप्ताहिक रोस्टर को किया समाप्त

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह द्वारा कोरोना संक्रमण की दर में प्रभावी कमी को देखते हुए परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में कार्मिंको के 50 प्रतिशत साप्ताहिक रोस्टर को समाप्त करते समस्त कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर 12 जनवरी, 2022 को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं उच्च शिक्षण संस्थान संचालित किये जाने के निर्गत दिशा-निर्देशों में 50 प्रतिशत साप्ताहिक रोस्टर के अनुरूप कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी तद्क्रम में 13 जनवरी, 2022 को विश्वविद्यालय प्रशासन ने समूह-ग व घ वर्ग के कार्मिकों के लिए 50 प्रतिशत साप्ताहिक रोस्टर लागू किया गया था। विश्वविद्यालय के कुुलसचिव उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत साप्ताहिक रोस्टर को समाप्त कर दिया गया है। समस्त गैर शैक्षणिक कार्मिक की उपस्थिति अनिवार्य की जाती है। सभी कार्मिक कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुुए संस्थानों एवं विभागों में उपस्थित रहेंगे।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति