Friday, March 29, 2024
spot_img

पौधरोपड़ कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

60 / 100

पौधरोपड़ कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मिल्कीपुर( अयोध्या)।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में पौधरोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान भारतीय स्टेट बैंक की पिठला शाखा की ओर चलाया गया। इस दौरान स्टेट बैंक के मैनेजर भाष्कर पांडेय ने कृषि विश्वविद्यालय को लगभग 500 फलदार पौधे भी दिए।

भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर भाष्कर पांडेय व बैंक के अन्य कर्मचारियों ने आम, आंवला, बेल, सरीफा व नीबू के फलदार पौधे लगाए। भाष्कर पांडेय ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। अपने जीवन में हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस दौरान भाष्कर पांडेय ने कृषि विश्वविद्यालय को लगभग पांच सौ पौधे भी दिए। उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. संजय पाठक की मौजूदगी में पौधे लगाए गए।

उन्होंने कहा की कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई फलदार पौधे व छायादार पौधे लगाए गए हैं जिससे विश्वविद्यालय के स्वरूप में तेजी से बदलाव आया है। विश्वविद्यालय का पर्यवारण स्वच्छ एवं हरा-भरा दिखता है।
पौधरोपण अभियान के दौरान डा. अंगद सिंह, नंदलाल शर्मा, सोनाली जायसवाल, हरिश्चंद्र सिंह, राजेश सिंह, कौशर वारसी, अनुराग श्रीवास्तव सहित छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण किया।

ALSO READ

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति