Friday, March 29, 2024
spot_img

ट्रैवेल, टूरिज्म इंडस्ट्री साफ्ट स्किल पर आधारित हैः डॉ० अमर कुमार तिवारी

अविवि में राष्ट्रीय पयर्टन दिवस पर आयोजित हुआ वेबिनार

JOIN

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एम० टी० ए० विभाग द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय पयर्टन दिवस के अवसर पर साफ्ट स्किल डेवलपमेंट इन टूरिज्म विषय पर वेबिनार का अयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ के टूरिज्म विभाग के डॉ० अमर कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रैवेल, टूरिज्म इंडस्ट्री पूरी तरीके से साफ्ट स्किल डेवलपमेंट पर आधारित है। इसमें बेहतर भविष्य के लिए संचार कौशल में दक्षता रखनी होगी। इसके लिए आवश्यक है कि पुस्तकों का अध्ययन के साथ अपने शब्द भंडार में इजाफा करना होगा। उन्होंने छात्रों को हार्ड एवं साफ्ट स्किल से भी अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभाग के समन्यवक प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या में रोजगार की आपार सम्भावनाएँ है। इसके लिए कौशल का होना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अयोध्या में नाविकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही स्वछता अभियान भी चलाया गया। प्रो० सिंह ने छात्रों से कहा कि कौशल को विकसित करने के लिए निरन्तर अभ्यास करते रहे। इससे कौशल विकसित किया जा सकता है। विभाग के शिक्षक डॉ० दिलीप कुमार सिंह ने छात्रों को कौशल विकसित करने के विभिन्न बिंदुओ को साझा किया। बेविनार का तकनीकी संचालन डॉ० मो० सदिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ० सरोज सिंह, साक्षी सिंह सहित विभागीय छात्र एवं छात्राएं उपास्थित रही।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति