Tuesday, April 16, 2024
spot_img

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या : 4 साल से घर में 6 फिट नीचे दबा कर रखा था पति का शव

59 / 100

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या : 4 साल से घर में 6 फिट नीचे दबा कर रखा था पति का शव

पुलिस को अपहरण की झूठी कहानी बताकर करती रही गुमराह

गाजियाबाद: एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और चार साल तक पुलिस को अपहरण की झूठी कहानी बताकर गुमराह करती रही।

मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके का है। यहां चार साल पहले 5 अगस्त 2018 को चंद्रवीर सिंह नाम का व्यक्ति गायब हो गया था। पुलिस को जानकारी दी गई कि चंद्रवीर का अपहरण हुआ है।पुलिस की काफी कोशिशों के बाद भी मामले में कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसलिए केस को बंद कर दिया गया। बाद में मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।क्राइम ब्रांच की जांच के बाद यह केस वर्क आउट हुआ। इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई।

मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी लाश के प्रेमी के घर में ही छह फीट का गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक की पत्नी ने पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना दी थी।एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा के मुताबिक हत्या के बाद लाश को दफनाने के लिए पहले से प्लानिंग करके गड्ढा खोदा गया था।

लाश को दफनाने के बाद गड्ढे के ऊपर खड़ंजा बिछाकर उस पर प्लास्टर भी करवा दिया गया।मृतक की बेटी को भी शक था कि उनके पिता की हत्या की जा चुकी है, लेकिन वह कुछ कर नहीं पा रही थी। वह लगातार पुलिस के पास गई, जिसके बाद मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।

ब्रांच को शक हुआ तो टीम ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की। बस फिर क्या महिला ने अपना काला चिट्ठा खोल दिया। महिला ने निशानदेही पर गड्ढे से लाश भी बरामद कर ली गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सिर्फ कंकाल ही बचा हुआ है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति