Thursday, April 25, 2024
spot_img

देश में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक

67 / 100

देश में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक

उत्तर प्रदेश में इस दिन से होगी मानसूनी सक्रियता

आखिरकार मानसून ने देश में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के रास्ते दस्तक दे दी है। मध्य जून तक सोनभद्र के रास्ते मानसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देगा। वहीं नई दिल्ली तक मानसून जून के अंत तक पहुंचेगा।

वाराणसी में मानसून मध्य जून तक दस्तक दे देगा।

वाराणसी । भीषण गर्मी में गर्म मौसम की मार इन दिनों जोरों पर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच दिन में चलने वाली हवा भी मानो आंच और तपिश के साथ चल रही हो। मगर, इन सभी चुनौतियों के बीच राहत की बात यह है कि बहु प्रतीक्षित मानसून ने देश में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सक्रियता के साथ अपनी दस्तक दे दी है। इस लिहाज से देश में मानसून ने इस बार करीब सप्ताह भर पहले ही दस्तक दे दी है।

सोमवार को मानसून की अक्षीय रेखा अंडमान निकोबार द्वीप समूह से होकर गुजरती नजर आई। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसूनी बादलों ने आखिरकार दस्तक दी तो उत्तर भारत के लोगों ने खूब राहत की सांस ली है। दरसल नई दिल्ली तक में तापमान 49 डिग्री तक सोमवार को जा पहुंचा था। ऐसे में मानसून और देर होता तो दुश्वारी बढ़ना तय था। सोमवार को आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही समुद्र तटीय इलाकों तक इसका असर पहुंच जाएगा। इसके बाद यह मैदानी इलाकों में जून में सक्रिय हो जाएगा।

बीते वर्ष 13 जून को सोनभद्र के रास्ते मानसून ने पूर्वांचल में दस्तक दी थी और लखनऊ तक मानसूनी बादलों की सक्रियता एक दिन में हो गई थी। इस बार मानसून छह दिन पहले ही आ चुका है, ऐसे में मानसून की सक्रियता इसी प्रकार बनी रही तो 12-15 जून के बीच मानसून पूर्वांचल में सक्रिय हो जाएगा। किसी कारणवश अगर देरी भी हुई तो 16-20 जून तक मानसूनी सक्रियता का दौर वाराणसी में नजर आने लगेगा। मौसम विभाग ने हालांकि अनुमानों के अनुसार 20 जून को वाराणसी में मानसूनी सक्रियता का अंदेशा जताया है। ऐसे में अगले 25 दिनों के बाद मानसूनी सक्रियता पूर्वांचल में हो सकती है। इसके बाद बादल भी बनेंगे और बूंदाबांदी भी खूब होगी।

https://www.ayodhyalive.com/monsoon-2022-देश…-बहुप्रतीक्षित-म/

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrhybrid

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति