Saturday, April 20, 2024
spot_img

 बस्ती : नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना की कवायद शुरू

69 / 100

नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना की कवायद शुरू

बस्ती : जिले में नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना की कवायद शुरू हो गयी है। अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में गोरखपुर से आये नागरिक सुरक्षा कोर के अधिकारियों के साथ प्रारम्भिक बैठक सम्पन्न हुयी। अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सामरिक एवं आपदा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बस्ती जिले में कोर की स्थापना में पूर्ण सहयोग किया जायेंगा।

उन्होने कहा कि सदर एवं हर्रैया तहसील मंे बाढ की आशंका रहती है। इसके अलावा समय-समय पर अग्निकाण्ड के कारण दैवीय आपदा आती है। ऐसी स्थिति में नागरिक सुरक्षा कोर प्रशासन को सहयोग प्रदान करके अपना योगदान कर सकता है। गोरखपुर में अपनी तैनाती के दौरान विभिन्न घटनाओं जैसे-बड़े त्योहारों, रेल दुर्घटनाओ, बाढ, अग्निकाण्ड के दौरान नागरिक सुरक्षा कोर की सेवाओं को याद करते हुए उन्होने कहा कि बस्ती जिले में भी ऐसे संगठन की आवश्यकता है। बैठक को उप जिलाधिकारी सदर सूरज कुमार यादव तथा डिप्टी कलेक्टर आनन्द श्रीनेत ने भी सम्बोधित किया।

बस्ती के प्रभारी उप नियंत्रक गोरखपुर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि युद्ध के दौरान नागरिक सुरक्षा कोर विश्व के 197 देशों में अपनी सेवाए देता है। अब इसको दैवीय आपदा, बड़े त्योहारों एवं कार्यक्रमों तथा अन्य अवसरों पर भी कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। बैठक को गोरखपुर से आये चीफ वार्डेन डा. संजीव गुलाटी, डिप्टी चीफ वार्डेन डा. शरद श्रीवास्तव, सहायक उप नियंत्रक वेदप्रकाश ने भी सम्बोधित किया।


उन्होने बताया कि बस्ती जनपद के नगरीय क्षेत्र को कई प्रखण्डों में बाटकर उसमें डिविजनल वार्डेन, पोस्ट वार्डेन, सेक्टर वार्डेन एवं लगभग 1000 वालण्टियर्स की तैनाती की जायेंगी, ये सभी पद अवैतनीक होंगे।

JOIN

इनकी तैनाती 01 वर्ष के लिए होंगी परन्तु उनके कार्य एंव आचरण को देखते हुए नवीनीकरण किया जायेंगा। उत्कृष्ट सेवाए देने वालों का प्रमोशन भी किया जाता है। इस संगठन में सरकारी, गैर सरकारी कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। सरकारी या निजी क्षेत्र में कार्य करने वाले को अपने संस्था से अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होंगा। इनकी सेवाए दैवीय आपदा यथा बाढ, अग्निकाण्ड के साथ-साथ बड़े त्योहारों में व्यवस्था बनाये रखने हेतु ली जायेंगी। यह संगठन हाउस होल्ड रजिस्टर तैयार करने का भी कार्य करेंगा। यह संगठन गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करता है।

बैठक में डीआईओएस डी.एस. यादव, गोरखपुर से आये डिविजनल वार्डेन राजेश चन्द्र चौधरी, पोस्ट वार्डेन डा. अमरनाथ जायसवाल, अखिलेश ओझा, विकास जालान तथा बस्ती से संभ्रान्त नागरिक कुलविन्दर सिंह मजहबी, अब्दुल सत्तार, राकेश पाल, दुर्गेश चन्द्रा, एम.पी. दूबे, विश्वनाथ पाण्डेय, बाबूराम यादव, अरूण, हरिभजन लाल श्रीवास्तव, राजेश सिंह, इन्द्रमणि पाण्डेय उपस्थित रहें।

https://www.voiceofayodhya.com/2022/05/bhu-scientists-part-of-global-research.html

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://www.ayodhyalive.com/the-exercise-to-…se-corps-started/

अयोध्यालाइव समाचार – YouTube

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति