Thursday, March 28, 2024
spot_img

संदिग्ध हाल में बाग़ में मिला युवक का शव,पास ही पड़ी थी उसकी बाइक 

61 / 100

संदिग्ध हाल में बाग़ में मिला युवक का शव,पास ही पड़ी थी उसकी बाइक 

ऐमीघाट। तारुन थाना क्षेत्र के नसरतपुर के बनराही बगिया में सुबह एक युवक का शव मिला है। शव के पास ही उसकी बाइक भी मिली है।  मृतक की शिनाख्त पड़ोसी जनपद निवासी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।   बताया गया कि  बनराही बगिया में में युवक का शव पड़ा होने के खबर पर मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना स्थल से 100  मीटर दूर उसकी बाइक भी मिली है।  बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 45-8233 के आधार पर अम्बेडकर नगर के कटैया पहलवान निवासी सेना के रिटायर्ड हवलदार के बेटे 36 वर्षीय अनिकेत सिंह उर्फ रिंकू का नाम आया। मृतक जेएसडब्ल्यू सरिया का सेल्स प्रमोटर था और वर्तमान में परिवार के साथ अकबरपुर शहर स्थित मकान में रहता था। वह शुक्रवार को टीशर्ट व लोअर में होली के दिन भोर 4 बजे के बाइक लेकर अपने घर अकबरपुर से किसी सुरेश मिश्रा नामक व्यक्ति से मिलने को निकला था। परिजनों का कहना है कि 10 बजे तक अनिकेत से मोबाइल पर बात हुई लेकिन 12 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। शनिवार की सुबह उसका शव तारुन थाना क्षेत्र में मिला।  

मृतक के पिता सेना के रिटायर्ड हवलदार पवन कुमार सिंह का कहना था जहां उनके बेटे की लाश मिली है वह स्थान नशेडिय़ों का अड्डा हैं। मृतक की आंख के पास चोट के निशान मिला है जो वारदात की ओर इशारा कर रहा है। मौके से मृतक का मोबाइल व नगदी गायब मिली है। अनिकेत के दो बच्चे हैं जिनमे बड़ा 10 वर्ष का अथर्ब सिंह बेटा व बेटी आराध्या उर्फ गुडिय़ा उर्फ परी है। उन्होंने बताया कि छोटा बेटा बिपुल कुमार सिंह एनटीपीसी टांडा में इंजीनियर हैं। 

थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। इस बात की पड़ताल कराई जा रही है कि इलाके में उसकी किससे पहचान थी और यहां कैसे और किसके साथ पहुंचा। पुलिस  सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।  

 https://www.ayodhyalive.com/the-dead-body-of…was-lying-nearby/ 

https://www.voiceofayodhya.com/

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://amzn.to/38AZjdT

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति