Tuesday, October 3, 2023
spot_img

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सपा नेता गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सपा नेता गिरफ्तार

JOIN

नवाबगंज। मुख्यमंत्री की फोटो के साथ सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गाँव के पूरे अर्जुन मजरा निवासी दिनेश यादव पुत्र विद्याराम यादव ने अपनी फेसबुक वाॅल और रील पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभद्र और एडिट की गई फोटो और वीडियो पोस्ट कर दी जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अभियुक्त दिनेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो, वीडियो को अभद्र तरीके से एडिट कर अपने फेसबुक वाॅल एवं रील पर पोस्ट किया गया था। अभियुक्त की मंशा आम जनता में घृणा, शत्रुता और वैमनस्यता की भावना फैलाने की नियत से ऐसा कृत्य किया गया था। लोगों में आक्रोश को देखकर अभियुक्त ने रील और पोस्ट डिलीट कर दी।

चूँकि मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं साथ में गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं लोगों की आस्था उनसे जुड़ी हैं। अभियुक्त के विरूद्ध आईटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का जिलाअध्यक्ष है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति
%d bloggers like this: