Thursday, March 30, 2023

सपा ने कयासों को दिया विराम, मैनपुरी के करहल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

लखनऊ : प्रदेश में विधानसभा चुनाव का अखाड़ा बेहद ही रोमांचक हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर के सदर तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज के सिराथू से चुनाव लड़ने के एलान के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अखिलेश यादव का चुनावी अखाड़ा तय कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पार्टी की परंपरागत सीट मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे।समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने की पुष्टि की। इससे पहले लखनऊ में बुधवार को ही अखिलेश यादव ने इसका संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि हम तो सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के चुनाव का प्रभारी मैनपुरी से सांसद रहे तेज प्रताप यादव को बनाया गया है। मैनपुरी से ही मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। यहां पर 20 फरवरी को मतदान होगा।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का अखाड़ा बेहद ही रोमांचक हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर के सदर तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज के सिराथू से चुनाव लड़ने के एलान के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अखिलेश यादव का चुनावी अखाड़ा तय कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पार्टी की परंपरागत सीट मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे।समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने की पुष्टि की। इससे पहले लखनऊ में बुधवार को ही अखिलेश यादव ने इसका संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि हम तो सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के चुनाव का प्रभारी मैनपुरी से सांसद रहे तेज प्रताप यादव को बनाया गया है। मैनपुरी से ही मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। यहां पर 20 फरवरी को मतदान होगा।

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार