Thursday, March 28, 2024
spot_img

कांग्रेस को झटका:पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, आज भाजपा हुए शामिल

लखनऊ । कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरएपीएन सिंह ने कांग्रेस को छोड़ दिया है। आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।वह नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के विधायक शरदवीर सिंह भी भाजपा की सदस्यता लेंगे।पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने लम्बी सेवा के बाद कांग्रेस को त्याग दिया है। कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण (आरपीएन) सिंह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि आज देश में हम अपने महान गणराज्य के गठन का जश्न मना रहे हैं। इस अवसर पर मैं भी अपनी राजनीतिक यात्रा में एक नया अध्याय शुरू करता हूं। जय हिंद।उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा और सोमवार को ही कांग्रेस का स्टार प्रचारक की सूची में शामिल पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का नया ठिकाना अब भारतीय जनता पार्टी होगा। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उनको उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट भी दे सकती है। जितिन प्रसाद तथा आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा और चर्चित चेहरा माने जाते हैं। जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब आरपीएन सिंह भी जितिन की तरह ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति