Advertisements




ADVERTISEMENT
यमुना नदी में डूबा मोहम्मदपुर गांव का युवक संदीप, तलाश जारी
अयोध्या जिले का व्यक्ति कौशांबी में गया था रिश्तेदारी
कौशाम्बी : यमुना नदी में स्नान करने गए दो व्यक्ति नदी में डूब गए हैं। दो व्यक्तियों के अचानक यमुना नदी में डूब जाने के बाद उनकी खोज शुरू हो गई है मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। घटना कौशांबी थाना क्षेत्र के यमुना नदी के एगवा घाट की है ।
जानकारी के मुताबिक अयोध्या जनपद के खंड़ासा क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले संदीप दुबे पुत्र राम तेज दूबे उम्र 30 वर्ष सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरना गांव में अपनी रिश्तेदारी गए थे। शनिवार को सुबह संदीप दुबे निवासी मोहम्मदपुर अयोध्या अपने रिश्तेदार प्रियांशु मिश्रा उम्र 13 वर्ष पुत्र विजय मिश्रा निवासी तरना थाना सराय अकिल को साथ लेकर रिस्तेदारी ननिहाल महिला गांव राधेश्याम के घर गए थे। शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे दोनों लोग यमुना नदी मे घाना घाट ऐगवा के पास यमुना में स्नान करने चले गए यमुना नदी में स्नान करने के दौरान दोनों व्यक्ति नदी मे डूब गए। दोनों के डूब जाने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और मल्लाहों वह पुलिस प्रशासन की मदद से डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश जाल डलवाकर की जा रही है। खबर लिखे जाने तक डूबे व्यक्तियों का पता नहीं चला था ।
Related
Advertisements
