



अयोध्या में पन्द्रह सौ स्वयंसेवक के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाली पथ संचालन यात्रा
समर्थक व कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
अयोध्या। पूर्ण गणवेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचालन कार्यक्रम अयोध्या महानगर द्वारा किया गया। संघ के महानगर सह सेवा प्रमुख बालेंद्र भूषण सिंह ने बताया कि आज संघ की विभिन्न शाखाओं के लगभग पन्द्रह सौ स्वयंसेवक स्थानीय गुलाबबाड़ी के मैदान में एकत्र हुए। पथ संचालन गुलाबबाड़ी से प्रारंभ होकर खवासपुरा चौक रिकाबगंज जनाना अस्पताल फतेहगंज चौक रीडगंज होते हुए वापस गुलाबबाड़ी वापस पहुँचा।
जहाँ पर संघ के अखिल भारतीय अधिकारी डॉ. रविंद्र जोशी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री सिंह ने यह भी बताया कि पूर्ण गणवेष में कार्यकर्ता संचालन करते हुए अपने अनुशासन का प्रदर्शन करते हैं। संघ वर्ष में एक बार इस तरह का आयोजन करता है। कोविड की वजह से पिछले तीन वर्षों से यह कार्यक्रम नहीं हो सका था।
https://www.ayodhyalive.com/rashtriya-swayam…ndred-volunteers/
ADVERTISEMENT
Related
Advertisements
