Wednesday, March 29, 2023

पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के चलते वर्षों लंबित रहा नगर पालिका का सीमा विस्तार : रामचंद्र यादव

भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने स्वामी ब्रह्मानंद वार्ड में जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल।

पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के चलते वर्षों लंबित रहा नगर पालिका का सीमा विस्तार : रामचंद्र यादव

राम और रामायण का अपमान करने वालों को सबक सिखाएगी जनता : आशीष शर्मा

रुदौली(अयोध्या) । नगर पालिका परिषद रुदौली की सीमा विस्तार में नगर पालिका में शामिल हुए नवगठित स्वामी ब्रह्मानंद वार्ड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुदौली विधानसभा का यह गांव करीमपुर जो स्वामी ब्रह्मानंद वार्ड के रूप में आज नगर पालिका का हिस्सा है इसे आज से कई वर्ष पूर्व शहरी क्षेत्र में शामिल हो जाना चाहिए था लेकिन ऐसा इस लिए नहीं हुआ क्योंकि पूर्व की सरकारों ने कभी आप की चिंता नहीं की उन्होंने नहीं चाहा कि करीमपुर वासियो को भी नाली, स्ट्रीट लाइट, पानी व अन्य शहरी सुविधाओं के साथ साथ शहरी आवास योजना का लाभ मिले।

70 वर्षों में पूर्ववर्ती सरकारों ने जिस सुविधा से आपको वंचित रखा उसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपको गांव से शहर में जोड़कर उन सुविधाओं को मुहैया कराने का काम किया गया है। इस कंबल वितरण कार्यक्रम के आयोजक भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि राम व रामायण का अपमान करनें वालों को जनता सबक जरूर सिखाएगी। उन्होंने कहा कि हमेशा जातिगत राजनीति करनें वाली समाजवादी पार्टी के लोग आज अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करनें के उद्देश्य से मोदी योगी के निरन्तर प्रयासों से एकजुट हुए हिंदुओं को जातियों में बाटने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जो कत्तई सफल होने वाला नहीं है।

स्वयं सेवक संघ के जिला पर्यावरण प्रमुख पंकज शर्मा ने कहा कि भाजपा सदैव सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की नीति पर कार्य करतें हुए निरंतर आगे बढ़ रही है जो विपक्षियों को कत्तई बर्दाश्त नहीं हो रही है इसलिए उनके द्वारा लगातार जनता का ध्यान विकास से हटाकर जाति, वर्ग व सम्प्रदाय में भटकाने का असफ़ल प्रयास किया जा रहा है, जिसे हमारी जनता भली भांति समझ रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरीलाल भारती ने उपस्थित जनसमूह को देशहित में प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक की कमान हमेशा भारतीय जनता पार्टी के हाथों में बनाये रखने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य रामनेवल लोधी ने कहा कि नगर पालिका सीमा विस्तार में स्वामी ब्रह्मानंद, शहीद गुलाब सिंह लोधी, रानी अवंतीबाई लोधी व बाबू कल्याण सिंह के नाम से वार्ड का नामकरण करके लोधी समाज को सम्मान देनें का काम किया है।

कार्यक्रम का संचालन अखिलेश लोधी ने किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव, अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामनेवल लोधी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरीलाल भारती, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जंगजीत मिश्रा, समाजसेवी संजय अग्रवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी विजय तिवारी, दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप सोनकर, बूथ अध्यक्ष जगतलाल लोधी, ग्राम प्रधान लालचंद लोधी, जंग बहादुर लोधी, राम खेलावन, राम सुरेश, आकाश शर्मा, सहजराम, शुशांत मिश्रा, रोशन पाण्डे, अनिल राजपूत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार
%d bloggers like this: