Advertisements




रवीन्द्रनाथ टैगोर ने साहित्य को अन्तराराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाईः डाॅ0 मीनू दुबे
अवध विश्वविद्यालय में रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर व्याख्यान का आयोजन हुआ
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में शनिवार को राष्ट्रगान के रचयिता व नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के जन्म दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। राजा मोहन गल्र्स पीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 मीनू दुबे ने रवींद्रनाथ टैगोर मल्टीफेसटेड सागा ऑफ हिज पर्सनालिटी‘‘ विषय पर व्याख्यान को संबोधित करते हुए कहा कि टैगोर ने साहित्य को अन्तराराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। ये सिर्फ कवि ही नही थे बल्कि चित्रकार एवं लेखक भी थे। छात्रों को इनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए।
उन्होंने अध्यात्म को जीवन में उतारने के साथ औरो को जोड़ने की वकालत की थी। डाॅ0 दुबे ने छात्रों से कहा कि टैगोर के कृतित्व व शिक्षा दर्शन से परिचित होना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंग्रेजी विभाग की समन्वयक डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव ने छात्रों से कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता टैगोर सभी के अनुकरणीय है। इनके शिक्षा दर्शन को आत्मसात् करने की जरूरत है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने कहा कि रवीन्द्रनाथ ने हजारों की संख्या में रचनाओं का सृजन किया है। छात्रों को उनकी रचनाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन विभाग की सहायक आचार्य डाॅ0 निहारिका सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक आचाय डाॅ0 दिव्या वर्मा ने किया। इस अवसर पर फ्रेंच भाषा की डॉ अलका माथुर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
https://www.ayodhyalive.com/10974-2/
अयोध्यालाइव समाचार youtube चैनल को subscribe करें और लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहे।
https://www.youtube.com/channel/UCs8PPJM3SmMZdIMQ6pg4e1Q?sub_confirmation=1
ADVERTISEMENT
Related
Advertisements
