Thursday, March 28, 2024
spot_img

बीएचयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा लिखित पुस्तक”अर्बन फ़्लोरा ऑफ़ वाराणसी” का हुवा प्रकाशन

बीएचयू । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 एन0 के0 दुबे एवं डॉ निर्मला किशोर द्वारा वराणसी में पाए जाने वाली विभिन्न वनस्पतियों का विस्तृत वर्णन करती हुई “अर्बन फ़्लोरा ऑफ़ वाराणसी” नामक पुस्तक लिखी गयी है। इस पुस्तक का प्रकाशन टुडे एवं टुमारो प्रिंटर्स एंड पब्लिशर, नई दिल्ली द्वारा किया गया है। यह पुस्तक वनस्पति विज्ञान के छात्रों के साथ-साथ पौधों में रूचि रखने वाले सामान्य जनमानस के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। इस पुस्तक में आवृतबीजी पौधों के लगभग 710 पादप स्पीशीज जो कि 454 जीनस एवं 129 पादप कुल से सम्बंधित है उनका विस्तृत वर्णन किया गया है। इसके अतिरिक्त इस पुस्तक में पौधों के पहचान हेतु उनके आकर्षक एवं स्पष्ट चित्र के साथ-साथ उनकी पहचान कुंजी भी प्रस्तुत की गयी है। प्रो0 दुबे द्वारा लिखी गयी इस पुस्तक से वाराणसी के उन विशिस्ट पौधों की जानकारी भी प्राप्त होती है जो कि पूर्व में शोधपत्रों में मात्रा सन्दर्भों हेतु प्रयुक्त किये जाते थे। “अर्बन फ़्लोरा ऑफ़ वाराणसी” पौधों के विशिष्ट गुणों, उनके प्राकृतिक निवास स्थान, वानस्पतिक नाम, हिंदी नाम, पौधों कि सामान्य उपयोगिता एवं उनके औषधीय गुणों का संक्षिप्त वर्णन करती हुई एक बहुत ही उत्तम कृति है।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति