Friday, April 19, 2024
spot_img

पद्मश्री चाचा शरीफ की रीढ़ की हड्डी में हुआ फैक्चर डॉक्टर ने घर पर ही बेड रेस्ट करने दी सलह

अयोध्या। अयोध्या के पहले पद्मश्री वेजेता समाजसेवी चाचा मो. शरीफ की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने पर रविवार को उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां नियुरो सर्जन डॉ. अरविंद मिश्रा ने उनको कुछ जरूरी जांचे कराने की सलाह दी। डॉक्टर की सलाह पर उनके पुत्र सगीर ने बताया कि डॉक्टर ने चाचा का एक्सरे व ई एमआई आर कराने को कहा जिसपर चाचा शरीफ का एक्सरे व ई एमआई आर जांच कराई गई जहां एक्सरे रिपोर्ट में उनकी रीढ़ की हड्डी में फैक्चर बताया गया जिसके कारण डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह देते हुये उन्हें घर पर रहकर आराम करने की सलाह दी हैं। मो.सगीर ने बताया की चाचा की तबीयत की खबर सुनते ही एडीएम सिटी रविवार को ही घर पहुंचे और उनकी तबियत के बारे में जानकारी लेकर उन्होंने सीएमओं को उनके इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जिसपर डिप्टी सीएमओ की निगरानी में चाचा शरीफ का इलाज कराया गया और अब वह पहले से बेहतर हैं। वैसे तो चाचा शरीफ पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे हैं जिनका इलाज अस्थनीय स्तर पर चल रहा था। रविवार को अचानक उनकी तबेत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें एक चिकित्सक डॉ. यस कुमार को दिखाया गया जहां उन्होंने उन्हें लखनऊ लेजाने की सलह दी। डॉक्टर की नसीहत के तुरंत बाद उनके पुत्र मो.सगीर उन्हें अंगूरीबाग स्थित राज राजेश्वरी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां नियुरो सर्जन डॉ. अरविंद मिश्रा ने उनका इलाज शुरू करते हुऐ उनको कुछ जरूरी जांच कराने को कहा गया। उनकी एक्सरे रिपोर्ट में रीढ़ की हड्डी में फैक्चर दिखाया गया जिसपर उनके कमर पर बेल्ट बांधकर उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह देते हुए घर भेज दिया गया। उधर पद्मश्री की तबियत खराब होने की खबर सुनते ही शहर के माने जाने, राजनेताओं व मीडिया कर्मियों भीड़ उनके घर पर पहुंचने लगे हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा हैं।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति