Saturday, April 20, 2024
spot_img

दीपावली पर मुख्यमंत्री ने किए रामलला के दर्शन,प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

65 / 100

दीपावली पर मुख्यमंत्री ने किए रामलला के दर्शन

हनुमानगढ़ी में भी झुकाया शीश, संतों से की मुलाकात

अयोध्या दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सीएम ने जताया आभार

प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

अयोध्या: भव्य दीपोत्सव पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली की सुबह प्रातः श्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन किया। यहाँ हनुमानगढ़ी के सरपंच संतराम दास व अन्य संतों से मुलाकात भी की।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्मभूमि पहुंचकर भगवान रामलला के भी दर्शन पूजन किये और जनमानस के सुखी-स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए भी आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में 6 वर्ष पूर्व अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी। रविवार को उस दीपोत्सव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अयोध्यावासियों को उनका सानिध्य प्राप्त हुआ।

आज दीपावली पर पूरे प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं देता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा अयोध्या दीपोत्सव में जो असंख्य दीपक प्रज्ज्वलित किये गए, वे देश,प्रदेश और अयोध्या के विकास का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इसके साथ देश की, सनातन हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाएं जुड़ी हुई थीं, उस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए दीपोत्सव पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

कमजोर व्यक्तियों को पर्व से जोड़ें, खुशी होगी दोगुनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेशवासी दीपावली पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएं ही, साथ ही इसके साथ किसी गरीब, कमजोर व्यक्ति को भी जोड़ें ,इससे हमारी खुशी और दोगुनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि वो स्वयं यहां से गोरखपुर जा रहे हैं, वहां वो वनवासियों, गिरवासियों, वनटांगियों और मुसहर समुदाय के लोगों के साथ दीपावली के आयोजन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अयोध्या में उन्होंने साधु संतों के साथ मुलाकात कर उन्हें भी दीपावली की शुभकामनाएं दी।

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति