Friday, April 19, 2024
spot_img

बीएससी प्रोग्राम द्वारा राष्ट्रीय आवर्त सारणी दिवस पर व्याख्यान का हुवा आयोजन

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के बीएससी प्रोग्राम द्वारा राष्ट्रीय आवर्त सारणी दिवस पर सोमवार को ‘‘आवर्त सारणी का उद्भव और महत्ता‘‘ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के डॉ0 अभिनव कुमार ने आवर्त सारणी की मौलिक अवधारणा और उसके उद्भव के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रासायनिक तत्वों के वर्गीकरण करते हुए उसके भौतिक व रासायनिक गुणों की विवेचना की। उन्होंने बताया कि एसपीडी व एफ ब्लॉक के तत्वों का विश्लेषण करते हुए संक्रमण को रोकने में लेंथेनायड व एक्टिनायड श्रेणी के तत्वों का आवर्त सारणी में विशेष उपयोगी है। डॉ0 अभिनव ने कार्बन तत्व के विविध प्रारूपों जैसे ग्रेफीन और हीरे के वैद्युत रासायनिक गुणों और औद्योगिक उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी देते हुए इन तत्त्वों के वैज्ञानिक व औद्योगिक तकनीकी के क्षेत्र में हो रही उन्नति से प्रतिभागियों को परिचित कराया। कार्यक्रम में बीएससी प्रोग्राम के समन्वयक प्रो0 के0के0 वर्मा ने कार्य के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हए बताया कि विषय के छात्रों के लिए आवर्त सारणी का विशेष महत्व है। इसकी जानकारी होने से कार्यो में सहजता होगी। कार्यक्रम की आयोजक डॉ0 अमिता सिंह ने अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉ० अश्विनी कुमार, डॉ0 मिथिलेश तिवारी, डॉ0 शिव प्रकाश मिश्रा, डॉ0 दीपक वर्मा, डॉ0 मनोज कुमार, डॉ0 जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ0 गयाप्रसाद, डॉ0 अरविन्द बाजपेयी, डॉ0 प्रदीप सिंह, डॉ0 कल्पना वर्मा सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति