Friday, April 19, 2024
spot_img

अयोध्या : किन्नर समाज को जोड़ने के लिए शुरू हुआ ’मेरी पहचान’ प्रोजेक्ट

अयोध्या । उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन पर माननीय जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद श्री वीर नायक सिंह के मार्गदर्शन में श्रीमती रिचा वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद की अध्यक्षता में आज दिनांक 18.02.2022 को किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा के आवास, गुलाबबाड़ी अयोध्या में किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मेरी पहचान प्रोजेक्ट के अन्तर्गत प्रथम पाठशाला का शुभारंभ किया गया। मेरी पहचान प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य का किन्नर समाज को साक्षर करना है। उक्त प्रोजोक्ट को तीन चरणों में बाटा गया है, जिसका प्रथम चरण मुख्यतः किन्नरों को साक्षर करता है। उक्त चरण में ही आज प्रथम पाठशाला आयोजित की गयी तथा किन्नरों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सामाजिक कार्यकर्त्री श्रीमती श्वेता राज द्वारा किन्नर समाज को शिक्षा की मूलभूत पाठ हिन्दी वर्णमाला की शिक्षा दी गयी। मेरी पहचान किन्नर समाज को सशक्त करने की पहली पहल जिला अयोध्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा की जा रही है। यह न्यायपालिका का समाज को दिया जाने वाला अभूत पूर्व योगदान है जिसमें हर किन्नर को उसकी अपनी पहचान मिलेगी, उनको साक्षर किया जाएगा।
उक्त शिविर में किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा व जनपद अयोध्या की समस्त किन्नर, सामाजिक कार्यकर्त्री एवं जेल विजिटर श्रीमती श्वेता राज सिंह उपस्थित रही।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति