Thursday, April 25, 2024
spot_img

गणित सांख्यिकी और कंप्यूटर से व्यक्ति का जीवन बना सुलभः प्रो0 गिरजेश प्रसाद

69 / 100

गणित सांख्यिकी और कंप्यूटर से व्यक्ति का जीवन बना सुलभः प्रो0 गिरजेश प्रसाद

गणित एवं सांख्यिकी विभाग में कंप्यूटिंग विषय पर आयोजित हुआ व्याख्यान

व्यवहारिक जीवन में कम्प्यूटिंग महत्वपूर्णः कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में बुधवार को “कंप्यूटिंग” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का शुभारंभ मुख्य वक्ता अल्सटर यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड किंगडम (यू०के०) के प्रो0 गिरजेश प्रसाद, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह, विभागाध्यक्ष गणित एवं सांख्यिकी के प्रो. एस. एस. मिश्र, संकायाध्यक्ष प्रो. सीके मिश्रा, प्रो0 एस.के रायजादा एवं डॉ0 अभिषेक सिंह द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रो0 गिरजेश प्रसाद ने विभिन्न गणितीय सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरिलेशन एवं रिग्रेशन मेथड्स के साथ सपोर्ट वेक्टर मेथड तथा कंप्यूटिंग एल्गोरिथम के गणितीय माध्यमों का अनुप्रयोग किया जा सकता है। ब्रेन स्ट्रोक तथा उसके प्रभाव को कम करने के पैटर्न को व्यवहारिक रूप में लाया जा सकते है। उन्होंने ब्रेन मैपिंग और कंप्यूटर तकनीक किस प्रकार से गणित सांख्यिकी और कंप्यूटर के सहयोग से व्यक्ति के जीवन को आसान बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने बताया कि गणित विषय की उपयोगिता हर क्षेत्र की आवश्यकता है। ब्रेन मैपिंग और कंप्यूटर मानव जीवन के लिए बड़ा उपयोगी है। इसके अनुप्रयोग से विज्ञान के क्षेत्र में भी उत्साहजनक परिणाम आ रहे है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. एस. एस. मिश्र ने व्याख्यान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि व्यवहारिक जीवन में कम्प्यूटिंग महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे शोद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम की शुरूआत में विभागाध्यक्ष प्रो. एस. एस. मिश्र एवं संकायाध्यक्ष प्रो. सीके मिश्र अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेटकर स्वागत किया। विभाग के सह-आचार्य डॉ पी.के. द्विवेदी ने मुख्य वक्ता के शैक्षिक उपलब्धियों से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सविता चंदेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एस.के. रायजादा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. संदीप रावत, शालिनी मिश्र, अनामिका पाठक एवं विभाग के शोद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

https://www.ayodhyalive.com/10681-2/

JOIN

अयोध्यालाइव समाचार youtube चैनल को subscribe करें और लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहे।
https://www.youtube.com/channel/UCs8PPJM3SmMZdIMQ6pg4e1Q?sub_confirmation=1

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति