Saturday, April 20, 2024
spot_img

11 कुंटल फूलों से सजी महर्षि बामदेव तपोस्थली ,आज निकलेगी शिव बारात

मिल्कीपुर (अयोध्या) । महाशिवरात्रि का पर्व एक मार्च को मनाया जाएगा। लोग उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा- अर्चना करेंगे। एक मार्च को नगर पंचायत कुमारगंज की गलियां बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठेगी। शिव बारात धूमधाम से निकाली जाएगी, अबीर-गुलाल व फूलों से बारात का स्वागत किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर निकलने वाली बारात की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
महर्षि बामदेव श्रृंगार सेवा समिति के तत्वाधान में कस्बा कुमारगंज के हनुमान गढ़ी से शिव बारात को लेकर चलेंगे। बारात का समापन महर्षि बामदेव स्थान पर किया जाएगा।
सेवा समिति के सदस्य ने बताया कि पूर्व में शिव बारात को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए निकाला जाएगा। पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता तैयारी कर ली हैं, जिससे शिव बारात में कोई आपत्तिजनक स्थिति उत्पन्न न हो।महाशिवरात्रि पर शिव बारात हनुमान गढ़ी कुमारगंज से शिवनाथपुर होते हुए थाना कुमारगंज बया महर्षि बामदेव आश्रम जाएगी वहां पर पूरे मंदिर को 11 कुंटल फूलों से सजाया गया है108 रूद्राभिषेक कार्यक्रम 108 यजमान द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा उसके बाद प्रसाद वितरण होगा
झांकियों की पूजा अर्चना की जाएगी। शिव बारात में गणेश, सरस्वती, ब्राह्मा, राधा कृष्ण, मां महाकाली, मां दुर्गा सहित विभिन्न झांकियां होंगी। बारात में भोलेनाथ का भी रथ चलेगा।

JOIN

शिव बारात की तैयारियों पर थाना अध्यक्ष कुमारगंज वीर सिंह पुलिस जवानों के साथ महर्षि बामदेव स्थान पहुंचकर महर्षि बामदेव श्रृंगार सेवा समिति के सदस्यों व क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महर्षि बामदेव के पुजारी शिवराम दास ने बताया कि महर्षि बामदेव अस्थान त्रेतायुग रामायण कालीन मंदिर है यहां पर स्वयं शिवलिंग निकली हुई है यहां की विशेषताएं हैं कि जो मंदिर के मंदिर के चारों तरफ जो यह वटवृक्ष है यह एक विशेष प्रकार के वटवृक्ष हैं यहां पर आकर दर्शन करने से मन को शांति भी मिलती है।महंत शिवराम दास ने बताया कि बालकांड से लेकर उत्तरकांड तक अनेकों अस्थान महर्षि बामदेव का उल्लेख किया गया है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति