Thursday, March 30, 2023

अवध विश्वविद्यालय के हर घर तिरंगा अभियान में नन्हें मुन्नें बच्चें बने आकर्षण का केन्द्र

अवध विश्वविद्यालय के हर घर तिरंगा अभियान में नन्हें मुन्नें बच्चें बने आकर्षण का केन्द्र

अविवि द्वारा भारत माता की जयघोष के साथ निकाली गई हर घर तिरंगा जागरूकता रैली

हर घर तिरंगा अभियान में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जय घोष के साथ गुरूवार को प्रातः सात बजे हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान की शुरूआत विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के सरदार वल्लभभाई पटेल भवन से तिरंगे झंडे के साथ पद यात्रा नाका हनुमानगढ़ी होते हुए परिसर में समाप्त की। इसमें नन्हें मुन्ने बच्चें आकर्षक का केन्द्र बने। सभी का तिरंगा जागरूकता अभियान के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चें स्केटिंग करते हुए हाथ में तिरंगा लिए पूरे अभियान की शोभा बने। आम जनमानस का ध्यान केन्द्रित करते हुुए प्रेरणा के स्त्रोत बने। तिरंगा पदयात्रा में भारत माता की जय व वंदे मातरम् नारे गूजते रहे। इसके अतिरिक्त सभी ने आने जाने वाले लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जागरूक किया।

जागरूकता अभियान के उपरांत विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूम-धाम से मना रहा है। छात्र-छात्राओं सहित अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों में हर घर तिरंगा के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा है। 13 अगस्त को विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं घर-घर जाकर तिरंगे झंडे से अवगत कराते हुए जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त समस्त विभागों में तिरंगा झंडा लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि विवि के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए पांच हजार तिरंगे झंडे का इंतजाम किया गया है। जरूरत पड़ने पर और भी उपलब्ध कराया जायेगा।

विवि कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय परिवार पूरी तन्मयता के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में लगा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशक्रम में अभियान को सफल बनाया जायेगा। विवि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया है। जिसमें 16 अगस्त तक कई कार्यक्रम होते रहेंगे। हर घर तिरंगा अभियान में सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है।

अभियान में प्रो0 आरके तिवारी, प्रो0 आरके सिंह, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 रमापति मिश्र, पूर्व कार्यपरिषद सदस्य सरल ज्ञाप्रटे, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 मुकेश वर्मा, डाॅ0 महेन्द्र पाल सिंह, डाॅ0 विनोदिनी वर्मा, डाॅ0 प्रत्याशा मिश्रा, इंजीनियर अनुराग सिंह, डाॅ0 रामजी यादव, डाॅ0 अनिल विश्वा, डाॅ0 अनुराग सोनी, आरएन पाण्डेय, इंजीनियर पियूष राय, डाॅ0 कपिल राना, डाॅ0 अंकित मिश्र, डाॅ0 शैलेन वर्मा, डाॅ0 दिलीप सिंह, डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह, डाॅ0 आलोक तिवारी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डाॅ0 राजेश सिंह, गिरीशचंद पंत, ब्रह्मानंद गुप्ता, संतोष कुमार, के0के0 मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

ALSO READ

https://www.ayodhyalive.com/little-children-…avadh-university/ ‎

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार