Tuesday, April 16, 2024
spot_img

झारखंड बोर्ड : किसी भी समय JAC 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम की घोषणा हो सकती है

66 / 100

झारखंड बोर्ड : किसी भी समय JAC 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम की घोषणा हो सकती है

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 के बीच कक्षा 10 और 12 की परीक्षा आयोजित की थी। रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी समय जेएसी 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम की घोषणा या रिजल्ट डेट की खबर आ सकती है। बता दें, राज्य बोर्ड ने कॉपियों की जांच पूरी कर ली है, ऐसे में रिजल्ट लिंक को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। एक बार झारखंड बोर्ड परीक्षा 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद आप jacresults.com से परिणाम, टॉपर्स लिस्ट, पासिंग पर्सेंटेज आदि देख सकेंगे।

 मैट्रिक की परीक्षाएं 20 अप्रैल को खत्म हो गईं, जबकि इंटर की परीक्षाओं का समापन 25 अप्रैल को हुआ। दोनों कक्षाओं की परीक्षा में कुल 6,80,446 छात्र-छात्राएं ने पंजीकरण कराया था, जिनके लिए कुल 1936 केंद्र बनाए गए थे। 10वीं की परीक्षा में 3,99,010 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 2,81,436 थी।

झारखंड बोर्ड रिजल्ट जल्द

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। JAC आज यानी 16 जून 2022 को 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।  झारखंड अकैडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजों का एलान करेगा।

बता दें कि आप अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकेंगे। हालांकि, झारखंड बोर्ड के अधिकारियों ने रिजल्ट की तारीख के संबंध में कोई एलान नहीं किया है।

नतीजों के संबंध में ताजा जानकारी पर गौर करें तो झारखंड अकैडमिक काउंसिल के मुताबिक, मूल्यांकन केंद्रों में 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही तारीखों का एलान कर दिया जाएगा।

ऐसे चेक कर पाएंगे झारखंड बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट

 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर क्लिक करें। वहीं, 12वीं के छात्रों को Inter Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

https://jac.jharkhand.gov.in/jac/

 https://www.ayodhyalive.com/jharkhand-board-…-result-any-time/

 https://www.ayodhyalive.com/avadh-university…-various-courses/

https://www.voiceofayodhya.com/

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://amzn.to/38AZjdT

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति