Thursday, April 18, 2024
spot_img

नाला खुदने से लग रहा हाइवे के सर्विस मार्ग पर जाम

नाला खुदने से लग रहा हाइवे के सर्विस मार्ग पर जाम

JOIN
  • राहगीर हो रहे चोटिल, दुकानदार परेशान

भेलसर (अयोध्या) : भेलसर चौराहे पर लगभग 300 मीटर एनएचएआई का नाला खोद दिया गया। नेशनल हाइवे के सर्विस रोड पर एक सप्ताह पहले नाला खोदा गया। नाले का मलबा सर्विस लेन की सड़क पर डाल दिया गया। जिससे सड़क पर जाम लगता है और राहगीर चोटिल हो रहे हैं।

सर्वाधिक परेशान दुकानदार हैं। उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दो निजी अस्पताल भी इस मार्ग पर संचालित है। मरीजों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खुदा पड़ा नाला आए दिन दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। अधूरा नाला खुदाई होने से सवाल उठ रहे है। यह नाला भेलसर गांव से सरायपीर गांव तक है।

इसकी लंबाई लगभग दो किमी है, लेकिन महज 300 मीटर ही नाला खुदाई किया गया। कुछ लोग कह रहे कि एनएचएआई ने नाला खुदाया, जबकि स्थानीय दुकानदार कह रहे कि नगर पालिका की जेसीबी आई थी। हालांकि ईओ रणविजय सिंह नाला खुदाई से इंकार कर रहे है। अब सवाल उठता है कि आखिर नाले की खुदाई किसने की।

होटल व्यवसाई दिनेश व महेश बताते हैं कि नाला खुदने से कई लोग चोटिल हो गए। खोदने के बाद अभी तक नहीं पाटा नहीं गया। एसडीएम स्वप्निल यादव को भी नाला खुदाई के बारे में पता नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति