Thursday, March 30, 2023

मुस्लिम समाज मे विधायक की बढ़ी लोकप्रियता

मुस्लिम समाज मे विधायक की बढ़ी लोकप्रियता

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कूढा सादात शबी रिजवी सैकड़ों समर्थकों के साथ विधायक के नेतृत्व में थामा भाजपा का दामन

बूथ सशक्तिकरण अभियान का आयोजन कूढा सादात में सकुशल सम्पन्न

रुदौली(अयोध्या)मुस्लिम समाज मे भी विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव की लोकप्रियता बढ़ रही है।विधानसभा क्षेत्र के कूढा सादात से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शबी रिजवी सैकड़ों समर्थकों के साथ विधायक के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा है।

भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कूढा सादात रुदौली में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रुदौली रामचंद्र यादव रहे।भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के मुख्य अतिथि विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने बूथ अध्यक्ष कूढा सादात प्रभात कुमार एवं अशोक कुमार वर्मा को माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुल्कराज यादव एवं उनकी सहयोगी टीम ने भक्ति गीत के साथ किया एवं मुल्क राज एवं सहयोगी टीम ने भक्ति गीत के साथ साथ लोकगीत एवं भाजपा पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों से सम्बंधित गीतों को सुना कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय जय श्री राम के नारे लगाए गए।

विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने कहा 2014 में भाजपा की सरकार बनी एवं नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने उसके बाद से लगातार आप सबका आशीर्वाद मिलता रहा।2019 व 2017 व 2022 में भाजपा की सरकार बनी।2019 व 2014 व 2017व 2022 व 2012 मे कूढा सादात का क्या प्रदर्शन था,कितना समर्थन मिला इसकी समीक्षा करें।उन्होंने सेवा करने का संकल्प लिया,सेवा ही धर्म है,काम शुरू किया है।कहा देश व प्रदेश से लगातार आशीर्वाद मिला है,सेवा करें,गांव पंचायत,नौजवानों,सभी जाति धर्म मजहब के लोगों को लाभ मिला है।आपका प्यार,सम्मान मिला।कहा भरोसा देता हूं आप के सम्मान के लिए एक एक कदम आगे बढ़ा कर काम करेंगे।आप सबका स्वागत एवं अभिनंदन वर्षा का इंतजार था जिसकी शुरुआत हुई।

प्रकृति का आशीर्वाद मिल रहा है वर्षा होने से बड़ी गर्मी का प्रकोप कम हुआ है।प्रकृति के द्वारा जल वायु,धरती,अन्य जीवन उपयोगी वरदान के रूप में मिला उसी से हम सब आत्मनिर्भर हैं।कांग्रेस व उसकी सहेली पार्टियों ने गांव की तरक्की व विकास के नाम पर लूटने का काम किया।गरीबों की योजनाओं का लाभ अमीरो को दिया।कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा से नहीं जोड़ा।इसीलिए 2014 के बाद बड़ा परिवर्तन हुआ।संतोष मिश्रा ने कहा जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से बिजली,पानी ,खाद समुचित रूप से मिल रही है।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कूढा सादात शबी रिजवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ खुले मंच पर विधायक रुदौली रामचंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा का झंडा थाम कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।शबी रिजवी ने अपने घर के सामने आयोजित कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि विधायक रुदौली रामचंद्र यादव सहित निर्मल शर्मा,तेज तिवारी,संतोष मिश्रा,तारिक खान आदि को माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा,मंडल अध्यक्ष मवई तारिक खान,मंडल अध्यक्ष मवई अखिलेश कुमार,मोहम्मद खान,मंडल महामंत्री मवई मोहम्मद मेहंदी उर्फ बबलू जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा व मोहम्मद मुशीर,मोहम्मद नजीर,मोहम्मद फारुख,मोहम्मद सलमान,मोहम्मद आसिफ,गौस मोहम्मद,मोहम्मद नसीर,मोहम्मद मुस्तकीम शेख,हसन अब्बास,मोहम्मद अली,काजिम रिजवी,मुर्तजा रिजवी,मोहम्मद यासीन शेख,सोनू,मोहम्मद हसनउद्दीन,अमजद हुसैन गुड्डू,हैदर अब्बास,मनीष कुमार,रामजस मौर्या,हजारीलाल गौतम,बंशीलाल लोधे,रामतेज गौतम,रामतेज कनौजिया,द्वारका प्रसाद मौर्या,मिथुन कुमार रावत,रामविलास रावत,अशोक कुमार रावत,हीरालाल रावत,माया देवी,राम तीरथ रावत,मुशीर शाह,रामजीत रावत,गंगाराम रावत,अमजद हुसैन,फूलचंद मौर्य,मुस्तकीम,मोहम्मद वैश कुरैशी,यासीन शेख,विनोद कुमार रावत,साहेब लाल कनौजिया,प्रदीप कुमार यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।बूथ सशक्तिकरण अभियान कूढा सादात के आयोजक बूथ अध्यक्ष कूढा सादात प्रभात कुमार व अशोक कुमार वर्मा रहे।कार्यक्रम का संचालन राम राज सम्पादक लोकतंत्र की पवन ने किया।

ALSO READ

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

आम की बागवानी को प्रदेश सरकार दे रही है बढ़ावा

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम : सुरक्षा में लगे 3 गार्ड और 6 कुत्ते, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

भारतीय आमों की विदेशी बाजार में जबरदस्त मांग

Hi Friends, This is my YouTube Channel. Please

Subscribe and Support this Youtube Channel To Grow

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार