Friday, March 29, 2024
spot_img

अमानीगंज मंडल के भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मिल्कीपुर(अयोध्या) । गुरुवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमानीगंज मंडल के अमरगंज बाजार में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन निवर्तमान भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा के पिता हरिश्चंद्र, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्य व वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रबली सिंह ने फीता काटकर किया।
      कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि एवं चुनाव संयोजक जनार्दन मौर्य ने कहा कि समय कम है सारे कार्यकर्ता आज से ही राष्ट्र कार्य में जुट जाएं और भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए काम करें। सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को दूर कर पूरे उत्साह के साथ चुनाव कार्य में लगे। जनता का एक बार अपने भारतीय जनता पार्टी को अपार समर्थन मिल रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रबली सिंह ने मोदी योगी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर सरकार की उपलब्धियां गिनायें। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रावेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से गिले-शिकवे भूलकर राष्ट्र निर्माण में आहुति देने की अपील की।
      उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शीतला बाजपेई, शंभू सिंह, रन बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उमानाथ पांडे, भवानीफेर मिश्रा, बंशी धर द्विवेदी, महेश ओझा, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन पांडे, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बबलू, काशीराम पांडे, प्रधान संतोष मिश्र, ग्राम प्रधान विजय शुक्ला, आनंद सिंह, मंडल महामंत्री अनित सिंह, मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री राज नारायण तिवारी, पवन गुप्ता, हरिओम पांडे, जुबेर अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगादीन रावत, ग्राम प्रधान अजय सिंह, देव शरण वर्मा, डॉक्टर बृजेश पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तिवारी राजन, याकूब अली, एजाज अहमद, चंद्रभान गुप्ता, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति