Thursday, March 28, 2024
spot_img

इंडक्शन प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन के गुण सींखे

60 / 100

इंडक्शन प्रोग्राम में छात्रछात्राओं ने प्रबंधन के गुण सींखे


अयोध्या डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास तथा ललित कला विभाग में चल रही नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिय आठ दिवसीय इन्डक्शन प्रोग्राम के छठंे दिन भारतीय युवा एंव तनाव प्रबन्ध विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मौके पर विभाग की डाॅ0 अलका सिन्हा ने नव प्रवेशित छात्र-

छात्राओं को बताया कि प्रभु श्रीराम चैदह वर्ष के वनवास के दौरान कई समस्याओं से रूबरू हुए और सभी समस्याओं का उन्होंने धैर्यपूर्वक सामना किया। उनके कुशल प्रबंधन की बदौलत ही लंका पर विजय प्राप्त की और अयोध्या में रामराज की स्थापना की। उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी सम्भावनाओं से भरी है। 

हर व्यक्ति के जीवन में समस्याओं का आना स्वाभाविक है लेकिन हमें इन समस्याओं के समाधान हेतु बेहतर प्रबन्ध करना होेगा।

     इंडक्सन प्रोग्राम के कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने बताया कि द्वितीय सत्र में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के मध्य गायन, वादन एंव नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तीनों विभागों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दी। संगीत एंव अभिनय कला विभाग की श्रीमती कविता पाठक ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में कथक के साथ आधुनिक स्थानीय कलाओं को भी सम्मिलित किया गया। अधिकांश छात्र-छात्राओं द्वारा अपने वाद्य-यन्त्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 अलका श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रीमा सिंह द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर सुनिधी, साकेत, सात्वनां, चेतना, नम्रता, कार्तिक, साक्षी, अंशिका, मंगेश उपस्थित रहे।

ALSO READ

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति