Friday, March 29, 2024
spot_img

यूपी के कई ज‍िलों में सुबह से आसमान में छाए बादल, तेज आंधी के साथ बार‍िश की संभावना

62 / 100

यूपी के कई ज‍िलों में सुबह से आसमान में छाए बादल

तेज आंधी के साथ बार‍िश की संभावना

 मौसम व‍िभाग की मानें तो उत्‍तर प्रदेश में मौसम बहुत तेजी के साथ बदलेगा। यूपी के कई ज‍िलों में जहां अभी तक पारा 43 से 44 ड‍िग्री रहता था वहां आज 34 ड‍िग्री पहुंच गया है। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस ली है।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में कई इलाकों में अब भी गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह बादल छाए थे पर दोपहर होते-होते धूप तेज हो गई। सुबह हवा में हल्‍की ठंडक भी महसूस की जा रही थी पर दोपहर तक आसमान में तेज धूप के साथ हवा ने भी अपना म‍िजाज बदल द‍िया। मौसम व‍िभाग ने 19 जून से कई ज‍िलों में तेजी से मौसम बदलने का अपूर्वानुमान जताया था। वहीं प‍िछले द‍िनों के मुकाबले लखनऊ और आसपास के ज‍िलों में करीब चार से पांच ड‍िग्री तापमान में ग‍िरावट दर्ज की गई है।

कुछ प्रमुख शहरों का आज का तापमान

आज लखनऊ का तापमान 35 ड‍िग्री, कानपुर का 33 ड‍िग्री, बांदा का 34 ड‍िग्री, च‍ित्रकूट का 34 ड‍िग्री, अयोध्‍या का 37 ड‍िग्री, गोरखपुर का 38 ड‍िग्री, वाराणसी का 38 डि‍ग्री, प्रयागराज का 37 ड‍िग्री, मेरठ का 28 ड‍िग्री तापमान दर्ज क‍िया गया है।

मौसम विभाग ने 19 जून से कुछ जगहों पर गरज और चमक की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही हरियाणा की ओर से आकर उत्तर प्रदेश से होते हुए असम समेत अन्य पूर्वी राज्यों की तरफ टर्फ लाइन गुजर रही है। इस दौरान कम दबाव का क्षेत्र होने से प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक अलग-अलग जगहों पर बदली के साथ हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं।

पूर्वानुमान के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, ज्योतिबा फुले नगर, रामपुर और बरेली में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी प्रदेश के कई हिस्सों में बदली और हल्की फल्की बारिश हो सकती है।

उत्‍तर प्रदेश में के रामपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, बहराइच, बांदा, श्रावस्ती, कुशीनगर, कौशांबी, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम यूपी के मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद ज‍िले में आज तापमान में चार से पांच ड‍िग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम बदलने से इन ज‍िलों में राहत म‍िली है। आसमान साफ होने के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा, झांसी, बांदा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर और चित्रकूट में भी पारा लुढ़का है।

गोरखपुर में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, गर्मी से मिलेगी निजात

 गोरखपुर वासियों का गर्मी से बुरा हाल है। लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। वहीं मानसून बिहार में दस्तक दे चुका है। ऐसे में गोरखपुर में भी जल्द मानसून आने की संभावना जताई जा रही है।

 गोरखपुर में जल्द आएगा मानसून

गोरखपुर जिले में गर्मी फिर से लोगों को बेहाल कर रही है। ऐसे में लोग बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मानसून बिहार में दस्तक दे चुका है। आज से कल तक गोरखपुर में भी मानसून आ सकता है। इससे गर्मी से लोगों को भारी राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तरी बंगाल से लेकर नागालैंड तक एक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते शनिवार यानी आज बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि वर्षा से पूर्व उमस बढ़ गई है।
गर्मी से बेचैन लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। शनिवार दोपहर बाद से आसमान में बादल डेरा डाल सकते हैं। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। शनिवार को हल्की वर्षा की संभावना है।

हल्की बारिश से मिल सकती है राहत: गोरखपुर सहित आसपास जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सप्ताह भर से गर्मी से बेहाल लोगों को जून अब और नहीं सताएगा। कुछ घंटों के भीतर बादल छाने की संभावना है । मौसम विभाग के जानकारों ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार से बादल बनने शुरू हो जाएंगे। छिटपुट वर्षा भी हो सकती है लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

सप्ताह भर से गर्मी से बेहाल हैं लोग: बता दें पिछले एक सप्ताह से लोग गर्मी से बेहाल देखे जा रहे हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है । जून में अब तक 10 दिन ऐसे रहे हैं, जिसका तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

मुरादाबाद में रुक-रुक कर एक सप्ताह तक होती रहेगी बूंदाबादी, तेज बारिश के अभी आसार नहीं

मुरादाबाद। : मुरादाबाद में शनिवार को फिर बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। बादल छाने, ठंडी हवा और बूंदाबांदी होने से दूसरे दिन भी गर्मी से राहत मिली। तापमान भी पांच डिग्री नीचे पहुंच गया है। जून में 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था। लेकिन, मानसून धीरे-धीरे करीब आने से तापमान भी गिर रहा है। सुबह नौ बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई।

इस बूंदाबांदी से लोगों को बहुत राहत मिली। 60 रोड दिल्ली रोड, रामपुर रोड, ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह ने बताया कि अभी तेज बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन, बादल छाने और बूंदाबांदी एक सप्ताह तक बीच-बीच में होती रहेगी।

मुरादाबाद में आग उगल रहे सूरज की तपिश शुक्रवार को बादल छाने व सुबह बारिश के छींटे पड़ने से थोड़ा कम हो गई। जिससे पसीने-पसीने हो रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह पांच बजे बादल छाने और हवा चलने के साथ बारिश के छींटे पड़े। शुक्रवार को दो मिमी बूंदाबांदी दर्ज की गई। लोगों को तेज बारिश की उम्मीद थी।

तेज बारिश तो नहीं हुई लेकिन, बादल छाने और हवा चलने से तापमान कम हो गया। एक दिन पहले 41 डिग्री तापमान था। बादल छाने व हवा चलने से दो डिग्री तापमान में कमी आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को बादल छाने से दोपहर तीन बजे तक राहत रही।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो एक सप्ताह तक कहीं-कहीं बादल छाने और मामूली बूंदाबांदी होने की सम्भावना है।

मानसून आने में अभी एक सप्ताह है। लेकिन, इस दौरान बादल छाने व बीच-बीच में बूंदाबांदी कहीं कहीं होने से तापमान में गिरावट आएगी।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों की शनिवार की सुबह की शुरुआत भी झमाझम बारिश के साथ हुई। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। बारिश का यह सिलसिला दिनभर जारी रहने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान गिरेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को दिन में कई बारिश होने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि शनिवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए यह राहत की बात है।

वहीं, इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में लोगों के लिए शुक्रवार की शुरुआत भी बेहद सुहावने मौसम के साथ हुई। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो कई घंटे तक चला। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के साथ 35 डिग्री देखने को मिली है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं, स्काईमेट वेदर के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जीपी शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और इससे सटे बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा और यह भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में हवा के रूख को बदल देगा।
यह चक्रवाती परिसंचरण सामान्य पूर्वी प्रवाह की शुरुआत करेगा जो उत्तर पश्चिम भारत की ओर मानसून की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। मानसून एक दिन पहले या एक दिन बाद सामान्य तिथि (27 जून) के आसपास दिल्ली पहुंच जाएगा।”

 https://www.ayodhyalive.com/the-district-pre…hool-examination/ ‎

https://www.voiceofayodhya.com/

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://amzn.to/38AZjdT

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति