Thursday, March 28, 2024
spot_img

राम मंदिर समर्थक बबलू खान के नेतृत्व में सैकड़ो मुस्लिमों ने भगवान राम की शोभायात्रा पर की पुष्प वर्षा

52 / 100

राम मंदिर समर्थक बबलू खान के नेतृत्व में सैकड़ो मुस्लिमों ने भगवान राम की शोभायात्रा पर की पुष्प वर्षा

अयोध्या : राम मंदिर समर्थक बबलू खान के नेतृत्व में सैकड़ो मुस्लिमों ने भगवान राम की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करके एक बार फिर से पेश की हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल।राम नवमी के अवसर पर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बीकापुर से निकाली गई शोभा यात्रा का बबलू खान,तारिक खान एवं मो० शफीक सहित सैकड़ों मुस्लिमों ने किया भव्य स्वागत।

शोभायात्रा के स्वागत के लिये मव्ई से आये मुस्लिम तारिक खान ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब इस तरह से भगवान राम की शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा करके हमने भाई चारे का संदेश दिया है।वहीं पुष्प वर्षा में शामिल एक और मुस्लिम मो० शफीक ने कहा कि भगवान राम की शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा करने का उद्देश्य आपसी भाई चारे को बढ़ाना और पूरे विश्व को शांति का संदेश देना है।

इस अवसर पर राम मंदिर समर्थक बबलू खान ने कहा कि भगवान राम की शोभा यात्रा का स्वागत करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।हमने अयोध्या से हमेशा ही सम्पूर्ण विश्व को शांति और अमन चैन का संदेश देने की कोशिश की है।हमारा कहना है कि जिस तरह से अयोध्या में हम सभी हिंदू,मुस्लिम,सिख,ईसाई साथ साथ रहते हैं, एक दूसरे के पर्व त्योहारों में शामिल होते हैं,एक दूसरे के सुख-दु:ख में एकसाथ खड़े रहते हैं उसी तरह पूरे विश्व को इस पर अमल करने की जरुरत है तभी दुनिया में अमन चैन कायम रह सकता है।आपको बताते चलें कि बबलू खान जहाँ एक लम्बे समय से अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन का समर्थन करते रहे थे तो वहीं बीच बीच में भाई चारे की ऐसी मिशालें भी पेश करते रहते हैं जो कि न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि पूरे विश्व के लिये एक मिशाल बन जाती हैं।

भगवान राम की शोभायात्रा पर उन्होंने पुष्प वर्षा करके एक बार फिर से उन्होंने ऐसी ही मिशाल पेश की है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति