Saturday, April 20, 2024
spot_img

एक साल में नहीं दूर हुई पेंडेंसी, कैसे मिले वृद्धा पेंशन 

53 / 100

एक साल में नहीं दूर हुई पेंडेंसी, कैसे मिले वृद्धा पेंशन 

बंदनपुर (अयोध्या)। आज के डिजिटल जमामे में भी सरकारी कामकाज पुराने ढर्रे पर है।  आवेदन को एक साल से ज्यादा समय गुजरने के बावजूद पेंडेंसी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में जरूरतमंदों को वृद्धा पेंशन कैसे मिले ,यह एक यक्ष सवाल बना हुआ है। तमाम लोगों का आवेदन औपचारिकता पूर्ण होने के बावजूद जिला समाज कल्याण कार्यालय में अटका हुआ है।  

 विकासखंड मया के ग्राम ऊंचेगांव, रूहियावा, रूपी का पुरवा, बंदनपुर, खिरौनी सहित कई कई गांव के वृद्धों ने विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर साड़ी औपचारिकता पूर्ण किया। पेंशन की आस में एक वर्ष गुजर गये लेकिन विभाग की उदासीनता से पेंशन अभी तक नहीं मिली। आवेदकों का कहना है कि वह कभी मया ब्लाक और कभी जिला मुख्यालय विभाग का चक्कर काट रहे हैं। जिला मुख्यालय के कर्मचारी बताते हैं अब जाएगा, अब जाएगा। यह सुनते सुनते करीब एक साल गुजर गया। अभी तक विभाग के पोर्टल पर प्रक्रिया लंबित दिखा रहा है जिसका मुख्य कारण जिला समाज कल्याण विभाग अपने कर्तव्यों के प्रति कम पैसों की टोह में ज्यादा रहता है।

आवेदिका शांति देवी ने बताया पिछले फरवरी 2021 में ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन अभी तक पेशन नहीं मिला। शांति देवी की उम्र 65 वर्ष अधिक है जो कोई कार्य नहीं कर सकती, दाने दाने के लिए  मोहताज हैं। बच्चे भी अपने पराये हो गये हैं। बूढ़ी मां को कोई सहारा नहीं दे रहा। राम तिलक ने पिछले अप्रैल 2021 में ऑनलाइन आवेदन किया था जिला मुख्यालय के पोर्टल पर अभी भी पेंडिंग दिखा रहा है। यही हाल  वर्ष पूर्व आवेदन करने वाले रविशंकर का भी है। उधर समाज कल्याण विभाग के कार्यालय का कहना है कि आवेदनों की जांच चल रही है। पेंशन शीघ्र स्वीकृत हो जाएगा।  

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति