Thursday, March 28, 2024
spot_img

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधायक वेद गुप्ता के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या विधान सभा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोचार के बीच महंत कमल नयन दास, विनय कटियार, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, ने फीता काट कर किया। इसके बाद पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी।
उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन दास ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी में उत्साह का माहौल है। सभी को इसका लाभ बिना भेद भाव के मिला है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या सरकार की प्राथमिकताओं में है। यहां का अभूतपूर्व विकास योगी आदित्याथ के नेतृत्व में किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि सरकार दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की नीति को आत्मसात कर के सरकारी योजनाएं बनाई गई। तथा सभी पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ दिया गया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार बनने के बाद अयोध्या को नगर निगम घोषित किया गया। तथा अयोध्या की महिमा तथा गरिमा के अनुसार यहां का विकास हो रहा है। दीपोत्सव जैसे अलौकिक कार्यक्रमों से यहां पर्यटन की सम्भावनाएं तथा उससे रोजगार सृजन हो रहा है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति से चुनाव में जुटे है। योजनाबद्ध तरीके से जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं तथा विकास के बारे में लोगों से संवाद कर रहे है। चुनाव संयोजक डा बाकें बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता टोली बना कर डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर रहे। सरकार की नीतियों के बारे में जनता को अवगत करा रहे। पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने कहा की प्रधानमंत्री के मंत्र सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास से हम सबका विश्वास प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है।
इस दौरान सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, अवधेश पाण्डेय बादल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पूरा बाजार शिवेन्द्र सिंह, शक्ति सिंह, आलोक सिंह रोहित, आदित्य मिश्र, डा. राकेश वशिष्ठ, विशम्भर सिंह, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, नंद कुमार सिंह, केशव बिगुलर, विशाल सिंह बाबा, रवि शर्मा बृजेन्द्र जायसवाल, अशोका द्विवेदी, आशा गौड़, स्मृता तिवारी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, ध्रुव गोयल, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति