Wednesday, March 29, 2023

कोविड रोस्टर को लेकर तय हुई ड्यूटी

 अयोध्या।  कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश से जनपद अदालत में रोस्टर प्रणाली लागू की गई है। 50 फीसदी रोस्टर के अनुपालन में अगले सप्ताह के लिये जनपद न्यायधीश ने न्यायिक अधिकारीयों का चक्रानुक्रम आधार पर ड्यूटी आवंटित किया है।  जिला विधिक सेवा परधिकरण के अध्यक्ष और जनपद न्यायधीश वीर नायक सिंह द्वारा की ओर से 24 जनवरी सोमवार, 27 जनवरी वृहस्पतिवार एवं 29 जनवरी शनिवार को वीर नायक सिंह जनपद न्यायाधीश, पूजा सिंह अपर जनपद न्यायाधीश 3, अमित कुमार पाण्डेय अपर जनपद न्यायाधीश 2, शैलेन्द्र वर्मा न्यायाधीश पाक्सो 1,बृजेश कुमार सिंह अपर जनपद न्यायाधीश 12, एकता सिंह न्यायाधीश पाक्सो 3, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी न्यायाधीश एफटीसी प्रथम,श्यामपाल लघुवाद न्यायाधीश, कुलदीप सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद, भगवान दास गुप्ता सिविल जज सीडि 2, मयूरेश श्रीवास्तव सिविल जज सदर, सक्षम द्विवेदी न्यायिक मजिस्ट्रेट 1, ज्योत्स्ना राय न्यायिक मजिस्ट्रेट 3, सुप्रिया शर्मा सिविल जज जूडि 6 की ड्यूटी लगाई है।  सचिव विधिक सेवा प्रशिकरण रिचा वर्मा ने बताया कि  चक्रानुक्रम में 25 जनवरी मंगलवार, 28 जनवरी शुक्रवार एवं 31 जनवरी सोमवार को वीर नायक सिंह जनपद न्यायाधीश, श्रीमती चन्द्रशीला अपर जनपद न्यायाधीश1, असद अहमद हाशमी अपर जनपद न्यायाधीश 4,अभिषेक कुमार बांगडिय़ा अपर जनपद न्यायाधीश 5, शिवा पाण्डेय अपर जनपद न्यायाधीश 9, शैलेन्द्र सिंह यादव न्यायाधीश एफटीसी 2, कुलदीप सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद, संजीव कुमार त्रिपाठी सिविल जज सीडि, अमिर सुहैल सिविल जज सीडि 3, सक्षम द्विवेदी न्यायिक मजिस्ट्रेट 1, अंशुमान यादव सिविल जज जूडि 7, पंकज कुमार सिविल जज जूडि एफटीसी, अमरनाथ कुशवाहा पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त न्यायालय और राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनवाई करेंगें। जबकि 27 जनवरी वृहस्पतिवार, 29 जनवरी शनिवार एवं 31 जनवरी सोमवार को  सतीश कुमार त्रिपाठी न्यायाधीश पाक्सो 2, प्रशांत शुक्ला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 1 व राजदीप सिंह सिविल जज जूडि 9 न्यायिक कार्य देंखेगें।  उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद वीर नायक सिंह की ओर से जनसामान्य से हमेशा मास्क लगाये रहने एवं सोशल डिस्टैंसिंग रखते हुए कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है।

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार
%d bloggers like this: