Friday, March 29, 2024
spot_img

डीएम ने वृद्धाआश्रम का किया निरीक्षण, पूछा कुशलक्षेम, दी हिदायत

67 / 100

डीएम ने वृद्धाआश्रम का किया निरीक्षण, पूछा कुशलक्षेम, दी हिदायत

डीएम श्रीमती प्रियंका निरंजन ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित हर्दिया चौराहा स्थित वृद्धाआश्रम का दोपहर में निरीक्षण किया। उन्होने वहॉ निवास कर रहे वृद्ध लोगों का कुशलक्षेम पूछा। उनके मूल स्थान के बारे में भी जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी एस.पी. पाण्डेय, वार्डेन वीना पाण्डेय, सहायक विकास अधिकारी प्रशान्त खरे एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहें।
वृद्धाआश्रम पहुॅचने के बाद जिलाधिकारी सभी कमरों में गयीं।

वृद्ध माताओं से जानकारी हासिल किया कि आज दोपहर उन्होने क्या भोजन किया, प्रत्येक सप्ताह जॉच पड़ताल के लिए डाक्टर आते है कि नही। एक वृद्ध माता से उन्होने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा, तो उसने बताया कि जोड़ों मे दर्द रहता है, दवा ले रहे है। एक माता ने बताया कि उन्हें ब्लडप्रेशर रहता है, वो भी दवा ले रही है।

एक वृद्ध माता को जब यह बताया गया कि उनका हालचाल पूछने वाली जिलाधिकारी है, तो उसने सर पर हाथ रखकर आर्शीवाद भी दिया । एक माता ने कहा कि लड़के हालचाल पूछने तो आते नही, इतनी बड़ी बिटिया अधिकारी हालचाल पूछने आयी। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे नियमित रूप से आश्रम में आती रहेंगी।

उन्होने समाज कल्याण अधिकारी तथा वार्डेन से अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। उन्होने निर्देश दिया कि जब भी किसी वृद्ध को दिक्कत हो, तो डाक्टर आकर उनका इलाज करें। भोजन एवं नाश्ता पूरे गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होने वृद्धजनों के कपड़े धुलाई के स्थान एवं वाशिंगमशीन का भी निरीक्षण किया। उन्होने जनपद के स्वयं सेवी संस्थाओं से अपील किया कि वृद्ध आश्रम में आकर वृद्धजनों के लिए दान करें और पुण्य के भागी बनें।

https://www.voiceofayodhya.com/

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://amzn.to/38AZjdT

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति