Advertisements




ADVERTISEMENT
डीएम ने जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक
अयोध्या। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नदियां जल संरक्षण का बड़ा साधन है। अत: नदियों का संरक्षण एवं उनके पुनरोद्वार का दायित्व प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जनपद में गंगा की सहायक नदी घाघरा (सरयू) का प्रवाह है। इसके संरक्षण के दृष्टिगत इसमें गिरने वाले सभी नालों ट्रीटमेंट के उपरांत जल प्रवाह किया जाने का कार्य विभिन्न योजनाओं के तहत तेजी से प्रगति पर है।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव ने सरयू जागृति अभियान की कार्ययोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरयू नदी के किनारे स्थित गांवों में गठित ग्राम गंगा सेवा समितियों द्वारा ग्राम स्तर पर स्थानीय लोग सरयू नदी को स्वच्छ रखने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा जहां सरयू आरती नही हो रही है वहां आरती हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा, ताकि यह एक सांस्कृतिक परम्परा बन जाये तथा लोगों का गंगा (सरयू) नदी के प्रति आस्था में वृद्वि हो और लोग इसे साफ सुथरा रखें।
उन्होंने कहा कि सरयू जागृति अभियान के तहत सरयू नदी तट/घाट की सफाई, उपयुक्त स्थलों पर नवीनीकरण/सौन्दर्यीकरण किया जायेगा तथा नदी की साफ सफाई हेतु वृहद स्तर पर एनजीओ व आम जनता के सहयोग से श्रमदान व स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। विशेष श्रमदान स्वच्छता अभियान 21 मई योग दिवस से 1 दिन पूर्व 20 मई को सरजू के किनारे एनजीओ रेड क्रॉस सोसाइटी सहित विभिन्न विभागों एवं जन सामान्य के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने नदियों को साफ सुथरा रखने के सम्बंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। समिति के सदस्यों द्वारा नदी में कूड़ा व मृत पशुओं को प्रवाहित न करने हेतु लोगों को जागरूक करने व लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने हेतु सहयोग की अपील की। अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई खण्ड, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्र, अध्यक्ष ग्लोबल वार्निंग ट्रस्ट मनीष सिंह, अध्यक्ष अर्थ संर्वत फाउण्डेशन अभिशेष सिंह, अध्यक्ष भारतीय उद्योग संगठन अयोध्या एसपी सिंह व उप प्रभागीय वनाधिकारी एके कश्यप सहित अन्य समितियों के सदस्य उपस्थित रहे/
https://www.ayodhyalive.com/डीएम-ने-जिला-गंगा-संरक्षण/
https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrhybrid
https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa
Related
Advertisements
