Saturday, April 20, 2024
spot_img

डीएम की अध्यक्षता में तहसील रूदौली में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस

65 / 100

डीएम की अध्यक्षता में तहसील रूदौली में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस

अयोध्या :जिलाधिकारी  नितीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि सुनिश्चित किया जाय कि तालाब, खलिहान, खाद गड्ढा, पशुचर आदि सुरक्षित/सार्वजनिक भूमियों पर किसी प्रकार के अवैध कब्जे न हों। उन्होंने कहा कि सुरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी सम्बंधित लेखपाल की है। यदि किसी संरक्षित भूमि पर कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा करता है तो सम्बंधित लेखपाल उसे हटवाने के साथ ही अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भविष्य में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवसों में दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आवश्यकतानुसार चिकित्सीय टीम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये, जिससे जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सुगमता से दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रूदौली को कोर्ट के पैमाइश के आदेशों का प्राथमिकता पर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

JOIN

        सम्पूर्ण समाधान दिवस में रोहित मिश्रा निवासी ग्राम अजरका परगना व तहसील रूदौली ने ग्राम अजरका के पशुचर भूमि गाटा संख्या-4 व 6 तथा तालाब भूमि गाटा संख्या-79 पर राम अवध, अमरेश, राम नरेश आदि द्वारा अवैध तरीके से निर्माण व छप्पर रखकर अतिक्रमण करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को तत्काल मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाने तथा साथ ही नायब तहसीलदार रूदौली को प्रकरण में परीक्षण कर सार्वजनिक भूमि (पशुचर, तालाब) को नक्शे के अनुसार कायम करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को गम्भीरता से लेने तथा संबंधित विभागीय अधिकारी आपस मे समन्वय कर मौके पर जाकर समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर विधायक रूदौली  रामचन्दर यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी0डी0 डी0आर0डी0ए0, एस0डी0एम0 रूदौली, सीओ रूदौली, डी0सी0 मनरेगा सहित अन्य सम्बंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 https://www.ayodhyalive.com/district-level-c…airmanship-of-dm/

https://www.voiceofayodhya.com/2022/05/bhu-scientists-part-of-global-research.html

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://amzn.to/38AZjdT

अयोध्यालाइव समाचार – YouTube Plz Like, Comment & subscribe

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति