Thursday, March 28, 2024
spot_img

जिला प्रशासन ने जनपद में बाढ़ से निपटने के लिये तैयारी शुरू 

56 / 100

जिला प्रशासन ने जनपद में बाढ़ से निपटने के लिये तैयारी शुरू

बस्ती : जिला प्रशासन द्वारा जनपद में बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में तैयारी बैठक संपन्न हुई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ सुरक्षा के सभी कार्य समय से पूरा कराएं। संबंधित विभागीय अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करके तैयारी मुकम्मल करें।

15 दिन के भीतर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करें। बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, सिंचाई एवं अन्य संबंधित विभाग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद पुनः बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक का संचालन करते हुए अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में सात बंधो पर सुरक्षा के कार्य संचालित किए जा रहे हैं। गांव से बंधो तक पहुंचने वाले मार्गाे के मरम्मत की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि लोलपुर विक्रमजोत, विक्रमजोत धुस्वा तटबंध, काशीपुर दुबौलिया तटबंध, कटरिया चांदपुर तटबंध, चांदपुर गौरा तटबंध, गौरा सैफाबाद तटबंध, सैफाबाद कलवारी तटबंध की सुरक्षा का कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सदर तहसील के ग्राम बैराड़ी पर कटान की समस्या हुई थी। यह अति संवेदनशील है, इस लिए यहां पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी की आवश्यकता है।
एसीएमओ डॉ. सी. एल. कनौजिया ने बताया कि बाढ़ चौकी के अनुसार कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। बाढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सीएचसी एवं पीएचसी पर आवश्यक स्टाफ एवं दवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि खाद्यान्न किट की तैयारी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर डीजल, गैस सिलेंडर एवं अन्य सामग्री आरक्षित किया जाएगा। सीवीओ डॉ. अश्वनी तिवारी ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। भूसा की व्यवस्था के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि जल प्लावन की स्थिति में भी अच्छी पैदावार देने वाली धान का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

जल निगम के सहायक अभियन्ता ने बताया कि बाढ क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रबन्ध किया जायेंगा।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया अमृतपाल कौर, उप जिलाधिकारी सदर आनंद श्रीनेत, बाढ़ खंड के सहायक अभियंता ज्ञानधर प्रसाद, जितेंद्र कुमार, हरीश चंद्र, शेषनाथ सिंह एवं अन्य अभियंता, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विकास मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, एई पीडब्ल्यूडी क्षितिज पांडे, प्रियंकमणि त्रिपाठी, डॉ. एस पी यादव तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति