Friday, March 29, 2024
spot_img

मोहसिन रजा की जगह योगी कैबिनेट में दानिश आजाद अंसारी बनाए गए इकलौते मुस्लिम मंत्री

48 / 100

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ के साथ उनके कौन कौन से मंत्री शपथ लेंगे, इससे पर्दा उठ गया है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम समेत 52 मंत्री भी शपथ लेंगे। अब दिनेश शर्मा की जगह लखनऊ कैंट से विधायक ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हारने के बाद भी उपमुख्यमंत्री बनेंगे।योगी आदित्यनाथ ने शपथ से पहले शुक्रवार सुबह अपने सभी भावी मंत्रियों को चाय पर बुलाया। इसके बाद विधायकों की आमद के साथ ही मंत्रियों के नाम से भी धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा। कुछ विधायकों ने बाहर आकर इसका खुलासा भी किया कि फोन के बाद उन्हें शाम को मंत्री पद की शपथ की सूचना दी गई है।योगी आदित्यनाथ की सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा के स्थान पर अब दानिश आजाद अंसारी होंगे। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। दानिश छह साल तक भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता रहे हैं।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति